Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
Crime

नरेला में लूट के इरादे से दो सगे भाइयों को गोली मारी

· by admin0
2 min read
Narela theft PS image
Narela theft PS image

दिल्ली में रोहिणी जिले के नरेला में दो भाइयों को बाइकर्स ने गोली मारी । एक कि मौत दूसरा अस्पताल में भर्ती लूट के इरादे से मारी गोली हमलावर फरार नरेला थाना पुलिस जांच में जुटी । देर शाम की घटना ।

First Class Child Found Injured Narela

दिल्ली में क्राइम लगातार बढ़ रहा है लोग अपने घर से लेकर सड़क तक कहि भी सेफ नही है । लूटपाट जैसी घटना आम बात हो चुकी है । सभी तरह के क्रिमिनल खुलेआम हथियारों का प्रयोग कर रहे है पुलिस का कोई डर नही । गुरुवार देर शाम नरेला में दो सगे भाई नीरज और रिंकू अपने चार्टेड अकॉउंटेट के पास से अपनी दुकान के बही खाते लेकर आ रहे थे । दोनों भाइयों के पास बैग में बही खात्ते थे और दोनों भाई पंजाबी कालोनी नरेला में अपने घर के पास पहुंचे थे कि पहले से पीछा कर रहे एक बाइक पर सवार दो युवक बैग छिनने लगे जब दोनों भाइयों ने बैग नही छोड़ा तो लूटेरो ने चार राउंड फायरिंग की जिसमे 38 साल के नीरज की मौके पर मौत हो गई और रिंकू घायल हुआ । शोर शराबा सुनकर लोग आए तब तक दोनों हमलावर ब्लैक कलर की पल्सर से फरार हो गए ।
रिंकू को इलाज के लिए नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र अस्पताल लाया गया है जहा इलाज जारी है । दोनों भाइयों का थोक का किरायने के सामान का कारोबार है । हमलावरो ने हेलमेट पहन रखा था कहि न कही पहचान छिपाने की भी कोशिश थी आशंका है लूटेरे हमलावर लोकल हो सकते है । बैग में बही खात्ते को रूपयो से भरा बैग समझकर ही ये हमलावर बैग छीन रहे थे । नरेला में लगातार बढ़ रहे इस तरह के अपराध से हर कारोबारी में खौफ है और हमलावरो का अभी तक कोई सुराग नही है नरेला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।
अनिल अत्तरी दिल्ली ।

 

Written by admin