Skip to content
Friday, October 9, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली सवारियों से भरी चलती बस में हत्या

· by admin0
2 min read
Murder in this moving DTC Bus
Murder in this moving DTC Bus

https://youtu.be/NHBqPmEyCdU

दिल्ली सवारियों से भरी चलती बस में हत्या

न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाना इलाके में सवारियों से भरी चलती बस में हत्या हो गई । मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसकी उम्र तकरीबन 25 वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। युवक को बस में सवार एक लड़के ने चाकू मारा था, जिसके बाद वह अपने साथियों के साथ वहां से फरार हो गया। मृतक युवक बस में सवार होकर बदरपुर बार्डर की तरफ जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना गुरुवार शाम चार बजे के करीब मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि मृतक गुरुवार को लाजपत नगर से बस में सवार होकर बदरपुर बार्डर की तरफ जा रहे थे, जिस दौरान उन्हें कुछ लड़कों ने चलती बस में उन्हें चाकू मार दिया। बस के कंडक्टर जय भगवान ने बताया कि बस पंजाबी बाग से बदरपुर बार्डर की तरफ जा रहे ‌थे। इसी दौरान उनको मोबाइल चोरी होने का संदेह हुआ और उन्होंने बस में सवार बच्चों से अपना मोबाइल मांगना शुरू ‌कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा और एक लड़के ने चाकू निकाल कर युवक के गले पर मार दिया। उन्होंने बताया कि चाकू लगते ही सभी युवक वहां से फरार हो गए और कंडक्टर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि लड़कों ने स्कूल की यूनिफार्म पहनी हुई थी, हालांकि वह किसी स्कूल के थे या नहीं, यह पुष्टि नहीं हो सकी है।

Murder in this moving DTC Bus
Murder in this moving DTC Bus

 

ऊपर वीडियो में कंडक्टर से सूने पूरा मामला

 

इस दौरान लोगो को सरकारी बसों में cctv की कमी खल रही थी यदि बस में cctv लगे होते तो हत्यारो की शिनाख्त हो जाती पर cctv कैमरे कोरे वायदे बनकर रह गए नजर आ रहे है ।

Written by admin