• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Thursday, June 25, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Crime

मेडिकल डायरेक्टर ने स्टूडेंट से की रेप की कोशिश

by Editor
October 7, 2017
in Crime
0
Narela theft PS image

Narela theft PS image

0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में रोहिणी डिस्ट्रिक में महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नरेला के मेडिकल डायरेक्टर पर हुआ रेप के प्रयास का मामला दर्ज। नर्सिंग डिप्लोमे में एडमिशन करवाने का लालच देकर छात्रा के साथ किया रेप का प्रयास। पुलिस ने आई पी सी की धारा 341 / 354 / 354 A के तहत किया मामला दर्ज। आरोपी मेडिकल डायरेक्टर को गिरफ्तार करके पहुंचाया सलाखों के पीछे । छात्रा के परिजनों का हॉस्पिटल में आरोपी से सामना होने पर फूटा गुस्सा। परिजनों ने आरोपी डाक्टर पर जमकर बरसाई चप्पलें ,लात और घूंसे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से बचाया आरोपी को । सारी घटना मिडिया के कैमरे में कैद। मेडिकल डायरेक्टर से आबरू बचा घर पहुंच छात्रा ने बताई आपबीती , परिजनों ने कराया मामला दर्ज। मूलतः कश्मीर का रहने वाला है आरोपी मेडिकल डायरेक्टर। घर पर नर्सिंग की कोचिंग भी देता था आरोपी डाक्टर।
AA News
Report – अनिल अत्तरी दिल्ली
चप्पलों और घूसों से पिट रहा यह व्यक्ति कोई साधारण आरोपी नहीं बल्कि डाक्टरी जैसे पेशे को कलंकित करने वाला रोहिणी के नरेला में महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का मेडिकल डायरेक्टर है। इन पर आरोप है की इन्होने इनके पास नर्सिंग डिप्लोमे में एडमिशन के लिए कोचिंग ले रही 19 वर्षीय छात्रा के साथ रेप करने का प्रयास किया। साथ ही छात्रा को महाराजा अग्रसेन कालेज में नर्सिंग में एडमिशन करवाने के लिए नियमों को भी तोड़ एडमिशन का लालच दिया। परन्तु जब छात्रा उसके झांसे में नहीं आयी तो वो रेप करने पर उतारू हो गया। मगर छात्रा मौके से आरोपी डाक्टर को धक्का देकर वहां से बच निकल भागने में कामयाब हो गयी। घर पहुंच कर छात्रा ने अपने परिजनों को जब पूरी घटना बताई तो परिजन भोंच्चके रह गए। उन्होंने तुरंत नरेला थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी , पुलिस ने भी तुरंत कार्यवाही करते हुए आई पी सी की धारा 341 / 354 / 354 A के तहत मामला दर्ज करके आरोपी मेडिकल डायरेक्टर डॉ मोहम्मद इकबाल शाह को गिरफ्तार कर लिया।

Narela Attempt to rape
Narela Attempt to rape
Aropi Dr ko Stywadi Raja Harishchander Hospital me Mediacal ke Liye le aate huye image
Aropi Dr ko Stywadi Raja Harishchander Hospital me Mediacal ke Liye le aate huye

डाक्टरी जैसे पवित्र पेशे को शर्मशार करने वाले महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नरेला के मेडिकल डायरेक्टर डॉ मोहम्मद इकबाल शाह अपनी करतूतों की वजह से आज सलाखों के पीछे तो पहुंच गए हैं मगर अपने किये का उन्हें आज भी कोई पछतावा नजर नजर नहीं आता। पीड़ित लड़की के अनुसार डॉ मोहम्मद इकबाल ने उन्हें कहा की उनके सपने में भगवान श्रीकृष्ण ने आकर कहा है की इस लड़की का एडमिशन महाराजा अग्रसेन कालेज में ही करवाना है चाहे इसके लिए कितने भी नियम तोड़ने पड़ें। मगर लड़की की बहादुरी और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से आरोपी डाक्टर खुद श्रीकृष्ण की जन्मस्थली यानी की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। हमने जब आरोपी डाक्टर से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने खुद को बेकसूर बताया और कहा की छात्रा किसी के बहकावे में आकर यह सब कर रही है।
उच्च शिक्षित समाज के नाम पर पहचाने जाने वाले लोगों की जब ऐसी करतूतें सामने आती हैं तो सभी को झकझोर कर रख देती हैं। दुष्कर्म के घिनोने प्रयास का यह आरोपी तो सलाखों के पीछे पहुंच गया है , मगर इस एक उदाहरण ने भी डाक्टरी और शिक्षा जैसे पवित्र पेशे को भी कहीं न कहीं कटघरे में खड़ा कर दिया है।

Tags: Aropi Dr ko Stywadi Raja Harishchander Hospital me Mediacal ke Liye le aate huye
Editor

Editor

Next Post
Chori me use honda city

नरेला दिल्ली में ब्लैक हौंडा सिटी वाले चोर सक्रिय

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.