Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

कबड्डी प्लेयर को गोली मारने वाला पुलिस की गिरफ्त में

· by admin2
3 min read
Injured Player Avinash
Injured Player Avinash

जमीन पर लिखे मैच प्वाइंट मिटने के बाद चलाई थी गोली

लोगों ने किया पीछा तो हवा में कर दिया कई था फायर

स्टेट लेबल प्लेयर अब भी हॉस्पिटल में भर्ती

लोकेशन—अम्बेडकर नगर
रिपोर्ट——-शाहनवाज़ खान
मैच में एक एक प्वाइंट कितना महत्वपूर्ण है यह तो जगजाहिर है। लेकिन जब यह प्वाइंट मिट जाए और पता ही नही चले कि कौन टीम को कितने प्वाइंट मील थे, तो खून खराबा हो जाता है। ऐसा ही हुआ था दिल्ली के अम्बेडकर नगर इलाके में कबड्डी मैच के दौरान। जिसमे स्टेट लेबल के कबड्डी प्लेयर को गोली मार दी गई थी।
दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को कबड्डी प्लेयर को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया है। और वह पिस्टल भी बरामद कर ली है जिससे कबड्डी प्लेयर अविनाश को गोली मारी गई थी। पुलिस ने पिस्टल के साथ साथ 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। अब इस मामले में आरोपी के दूसरे नाबालिक साथी की तलाश है।

एम हर्षवर्धन ( एडिशनल डीसीपी, सौउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट ) ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमित उर्फ कन्नू ने पुलिस को बताया कि 10 सितम्बर की शाम दक्षिणपुरी 20 ब्लॉक वाले पार्क में दो टीमों के बीच कबड्डी मैच चल रहा था। मैच के दौरान आरोपी अमित अपने दूसरे साथी के साथ पार्क के दूसरे हिस्से में बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान कबड्डी मैच में प्वाइंट को लेकर दोनों टीमों में बहस होने लगी। जो प्वाइंट था वो जमीन पर ही लिखा जा रहा था। इसी बीच अमित और उसका दूसरा साथी वहां पहुंच गया। उसने अविनाश की टीम के अगेंस्ट खेल रही सी ब्लॉक टीम के एक प्लेयर का सपोर्ट करने लगा। और बोला कि उसे ही मैच जीतना है। और आरोप है कि इसी दौरान अमित ने जमीन पर लिखे मैच प्वाइंट पर पैर रख दिया जिससे वह प्वाइंट मिट गया। बस इसके बाद बात और बढ़ गई। अविनाश ने गुस्से में अमित का गिरेबान पकड़ लिया। अमित ने धमकी भी दी कि वह उसे नही जानता है, लेकिन प्वाइंट मिट जाने से अविनाश गुस्से में था। झगड़ा बढ़ा तो अमित ने अपनी पिस्टल साथी को दिया और उसने अविनाश पर गोली चला दी। गोली अविनाश के सिर में लगती हुई निकल गई। उसके सिर का अगला हिस्सा डेमेज हो गया। दोनों लड़के भागे, पब्लिक पकड़ने को दौरी तो अमित ने हवा में कई फायर करके लोगों को डराया और फिर भाग गया।
गम्भीर रुप से घायल अविनाश बत्रा हॉस्पिटल में भर्ती है, जहां उसका अभी भी इलाज चल रहा है, लेकिन हालत अभी भी ठीक नही हुई है।

Injured Player Avinash
Injured Player Avinash
Written by admin