Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Crime

जहांगीरपुरी में नाले से 2 बच्चों के शव बरामद।

· by admin1
2 min read
Jahangirpuri/arsaan /moina
Jahangirpuri/arsaan /moina

AA NEWS

NEW DELHI

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी में नाले से 2 बच्चों के शव बरामद। बच्ची कल 14 फरवरी से व बच्चा 8 फरवरी से था लापता। बच्ची का शव रात में मिला तो दिन में बच्चे का शव भी उसी नाले में मिला।आशंका है बच्चे अलग अलग दिन खेलते वक्त नाले में गिरे।

Jahangirpuri/arsaan /moina
Jahangirpuri/arsaan /moina

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित G ब्लॉक से 8 फरवरी से 5 साल का अरसान खान नाम का बच्चा गायब था। परिजन बच्चे को तलाश रहे थे। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश कर रही थी । इसी बीच कल 14 फरवरी को शाम के वक्त मोइना नाम की 4 साल की बच्ची भी गायब हो गई जिसकी तलाश लोगों ने कई घंटे तक की। बाद में संदेह होने पर नाले में देखा गया तो बच्ची का शव नाले में मिला। जब नाले से बच्ची को निकाला गया वहां पानी और उस जगह को हिलाया डूलाया गया तो आज सुबह के वक्त गुमशुदा अरसान खान का शव नाले में ऊपर आ गया। दोनों बच्चों के शव एक ही नाले पर में मिलने से लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि रिहाइश के बीच में इतना बड़ा और चौड़ा गंदा नाला खुला छोड़ा गया है जो इस तरह से बच्चों की जान ले रहा है । दोनों बच्चे एक गरीब परिवार से हैं।

 

दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों की मांग है कि इस तरह के बड़े बड़े नाले प्रशासन खुले छोड़ता है जो अक्सर हादसो को दावत देते रहते हैं । लोगों की मांग है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो तभी जाकर इस तरह की लापरवाही हट सकती है।
https://youtu.be/PvF1-sJ12EA
वीडियो
https://www.facebook.com/137463553478729/posts/604740810084332/

https://www.facebook.com/137463553478729/posts/604740026751077/
वीडियो लिंक

Written by admin