Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
Crime

रेड करने आये 6 फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी

· Updated · by admin1
2 min read
Fake incometax officer
Fake incometax officer

मालवीय नगर इलाके में इनकम टैक्स विभाग की पड़ी फर्जी रेड..
रेड डालने आय 6 फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी …
घर के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मचा दिया शोर ….
मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 फर्जी अधिकारियों को किया गिरफ्तार लेकिन तीन भागने में रहे कामयाब….

रिपोर्ट– शाहनवाज खान

दिल्ली के मालवीय नगर मैं बिलकुल फ़िल्मी अन्दाज़ मैं लूट की कोशिश को अंजाम देने की साज़िश फेल हो गई .अक्षय कुमार की स्पेशल 26 फ़िल्म तो अपने देखी ही होगी …की कैसे इनकम टैक्स ऑफ़िसर बैंक स्पेशल 26 की टीम चोरी की वारदात को अंजाम देती है …ठीक उसी तरह से दिल्ली के मालवीय नगर के इसी घर में सुबह 6 लोग इनकम टैक्स अधिकारी बन कर लूट की नियत से दाख़िल हुए …और पूरे घर को लॉक कर सभी लोगों के मोबाइल तक उनकी जेब से निकलवा दिया जिसके बाद घर में रखा कैश और ज्वैलरी पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों ने हाथ साफ करना शुरु कर दिया …घर मैं दाख़िल होते ही घर के सारे दरवाज़े बंद कर दिए और घर मैं मौजूद लोगों के फ़ोन अपने क़ब्ज़े मैं लिए …और कहा कि 20 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस है …जिस के बाद उन्होंने 20 लाख रुपए भी अपने क़ब्ज़े मैं कर लिए थे … लेकिन इनकम टैक्स की रेड डालने आए फर्जी अधिकारियों के बात करने के तरीके से परिवार वालों को शक हुआ और उन्होंने शोर मचाना शुरु कर दिया शोर मचाने के बाद तीन फर्जी अधिकारी वहां से भाग निकले लेकिन इलाके के लोगों ने बचे हुए तीन अधिकारियों को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को इतला की ।

ये छे लोग थे जो हरियाणा नंबर की स्कॉर्पीओ गाड़ी से आए थे …जिस पर भारत सरकार का लोगो भी था …इन छे लोगों मैं से एक इनकम टैक्स ऑफ़िसर था जिस की मद्द से इन लोगों ने इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की । फिलहाल पुलिस इस मामले को दर्ज कर पकड़े गए लोगों की से पूछताछ कर रही है ।

Fake incometax officer
Fake incometax officer
Written by admin