Skip to content
Wednesday, October 28, 2026
Breaking
Crime

द्वारका सोसाइटी में घुसे बदमाश

· by admin0
2 min read

CCTVमें कैद पुलिस से भागता हुआ बदमाश
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बहादुरी से पकड़ा गया 1 हथियार बन्द बदमाश
सोसायटी में बचने के लिए था घुसा,,कई थानों की टीम ने घेरा
गुरुग्राम से स्विफ्ट गाड़ी लूट कर घूम रहे थे नजफगढ़ के छावला में
AA News
दिल्ली द्वारका
हथियारबन्ध गाड़ी लूटेरे बदमासों पर भारी पड़ी दिल्ली की की ट्रैफिक पुलिस। अपनी जान पर खेल कर ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने बदमासों को ललकारा। बदमास लूटी गई गाड़ी को छोड़ कर घुसे एक सोसाइटी में। पुलिस की फौज सोसायटी में पहुंची और एक बदमास को दबोचा जबकि दूसरा फरार हो गया। सोसायटी में घुसते समय बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए।
द्वारका इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सोसाइटी को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। अफवा उड़ी कोई आतंकवादी घुस आया है। लेकिन जब पता चला कि आतंवादी नही है, तब लोगों ने राहत की सांस ली।


कुछ दिन पहले बदमासों ने गन पॉइंट पर हरियाणा के गुरुग्राम इलाके से swift गाड़ी लूट ली थी। आज उसी लूटी स्विफ्ट गाड़ी में दो बदमास हथियारों के साथ घूम रहे थे जैसे ही गाड़ी दिल्ली के छावला इलाके में पहुंची तो कुछ लड़कों ने गाड़ी को पहचान लिया। वो गाड़ी का पीछा करने लगे स्कूटी पर। बदमासों की गाड़ी जब द्वारका सेक्टर छ के सिग्नल पर रुकी तो पीछा कर रहे लड़कों ने ट्रैफिक संभाल रहे ASI छगन लाल और कांस्टेबल अजय कुमार ट्रैफिक कर्मियों को घटना बताई फिर क्या था ट्रैफिक पुलिस के जांबाजों ने बदमासों को ललकारा। बदमासों ने तुरंत रिवाल्वर तान दिया पुलिस कर्मियों की तरफ। अपनी जान की बाजी लगा कर बदमासों को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मी भागे तो बदमास भी डर कर भाग खड़े हुए और द्वारका सेक्टर 6 की True friend सोसाइटी में घुस गए गार्डों को धमकी देते हुए। 100 नंबर पर तुरंत कॉल हुई तो कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और एक बदमास को पकड़ लिया। जिसका नाम चेतन उर्फ बॉक्सर बताया जा रहा हैं। दूसरा बदमास दीवार कूद कर भाग गया।
द्वारका सर्कल के ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की बहादुरी की वजह से बदमास पकड़ में आ पाए। अब पुलिस बदमासों की कुंडली खंगालने में लगी हुई है और तमाम घटना के तार जोड़े जा रहे हैं कि ये किस गैंग के बदमास हैं और कितने हथियार इनके पास थे

Written by admin