Skip to content
Crime

DU की SOL की छात्रा से रोहिणी में छेड़छाड़ और किडनेपिंग की कोशिश

· by admin

.
दिल्ली में महिलाये नहीं है सेफ .. रोहिणी जिले के विजय विहार थाना इलाके में नशे में धूत कार सवार दो लड़को ने पहले लड़की पर फब्ती कसी लड़की ने पलटकर जवाब दिया तो लड़की को मारे दो थप्पड़ और कार में किडनेप करने की कोशिश की .. विजय विहार थाने में मामला दर्ज पर पर आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं गिरफ्तारी तो दूर की बात अभी तक आरोपियों की पहचान भी नही हो पाई है । लड़की DU में SOL से BA फर्स्ट ईयर की छात्रा है ।
दिल्ली में महिलाये कितनी सेफ है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है शाम के करीब आठ बजे सड़क पर पैदल जा रही लड़की को कार सवार लड़को ने की किडनेपिंग की कोशिश .. नशे में धूत कार सवार लड़को ने पहले लड़की पर कसी फब्तियां इसके बाद लड़की ने विरोध किया तो मारपीट कर किडनेपिंग की कोशिश की .. दरअसल बुधवार शाम BA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट लड़की वाई ब्लॉक मंगोलपुरी से बुध विहार के अपने घर पैदल जा रही थी .. लड़की जैसे ही मंगल बाजार रोड बुध विहार फेज वन पर पहुंची तभी एक कार में सवार दो लड़के जो शराब के नशे में धूत थे और लड़की पर फब्ती कसी .. लड़की ने विरोध किया और पलटकर जवाब भी दिया साथ ही लड़को को टिश्यू पेपर मारा तो दोनों लड़को ने इस लड़की को कार में खींचा और दो थप्पड़ भी मारे .. लड़की छुड़ाकर आगे भागी तो आगे इन लड़को ने फिर लड़की को किडनेप की कोशिश की पर लड़की ने दूध की ढेरी से पनीर काटने का चाकू उठा लिया और पुलिस कॉल कर दी तो कार सवार लड़के फरार हो गए .. पर लड़की ने कार के नंबर नॉट कर पुलिस को दे दिए .. ये नंबर प्लेट असली थी या नकली और लड़के कौन थे ये भी पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है ..
लड़की खुद सिविल डिफेंस में दिल्ली पुलिस के साथ काम कर चुकी है वावजूद इसके अभी तक
लड़की पुलिस से पूरी तरह नाखुश है क्योंकि कार का नम्बर देने के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक न कार की तलास और जांच की न ही आसपास CCTV खंगाले उल्टे पीड़िता को ही cctv सर्च करने की सलाह दी जा रही है ।
फिलहाल तके दिल्ली पुलिस गिरफ्तारी तो दूर आरोपियों की पहचान तक नही कर पाई है ।
अनिल अत्तरी दिल्ली ।
।।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *