Skip to content
Crime

दिल्ली में रोडरेज में बाइक सवार दो भाइयों को मारी गोली , एक कि मौत एक अस्पताल में भर्ती ।

· by admin

 

रिपोर्टर -अनिल अत्तरी
लोकेशन कंझावला बाहरी जिला दिल्ली ।

दिल्ली में रोडरेज में बाइक सवार दो भाइयों को मारी गोली , एक कि मौत एक अस्पताल में भर्ती ।

दिल्ली में सड़कों पर लोगो का गुस्सा जानलेवा साबित हो रहा है। आज बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार युवकों को तुरन्त साइड न दे पाने पर दोनों भाइयो को कार सवार गोली मारकर हुए फरार एक कि मौत दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती कार सवारों की पहचान नही पुलिस जांच में जुटी ।
दिल्ली सड़को पर लोगो मे गुस्सा किस क़द्दर है ये एक बार फिर देखने को मिला । आज मंगलवार को बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर एक वरना कार ने बाइक सवार दो युवकों को हॉर्न दिया । बाइक पर दो भाई प्रदीप और पवन सवार थे जो तुरन्त साइड नही दे पाए और कार सवार युवकों ने बाइक सवार युवकों को गाड़ी स्लो करके गाली दी जिसका जवाब बाइक सवारों ने भी दिया और तभी कार से एक युवक बाहर आया और बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया उसी दौरान कार सवार दूसरे युवक ने गाड़ी से रिवाल्वर निकाली और बाइक सवार दोनों भाइयों पर फायर कर कार सवार फरार हो गए । इसमें बाइक पर सवार बड़े भाई प्रदीप को दो गोली लगी तो एक गोली छोटे भाई पवन को । दोनों को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया तो प्रदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई और पवन अभी घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती है ।
दोनों भाई दिल्ली के बापरौला के रहने वाले है और बहन घर जा रहे थे दोनों शादीसुदा है । पुलिस ने आधिकारिक तौर पर रोड रेज नही माना है फिलहाल पुलिस का कहना है सड़क पर फायरिंग हुई है जिसमे घायल दो भाइयों में एक मौत और दूसरा अस्पताल में भर्ती है ।

वरना कार का नम्बर घायल नही देख पाए न ही दूसरे लोग इसलिए अभी तक कार सवारों की पहचान नही हो पाई है और कंझावला थाना पुलिस जांच में जुटी है ।
अनिल अत्तरी दिल्ली ।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *