Skip to content
Monday, October 19, 2026
Breaking
Crime

रोहिणी की महिला से नोएडा में गैंग रेप और दिल्ली में एटीएम कार्ड से फ्रॉड करने वाले दबोचे

· by admin0
4 min read
Delhi rape in moving car
Delhi rape in moving car

रोहिणी की महिला से नोएडा में गैंग रेप और दिल्ली में एटीएम कार्ड से फ्रॉड करने वाले दबोचे

Delhi rape in moving car
Delhi rape in moving car

लिफ्ट देकर रेप के बाद कैश-ज्वेलरी-मोबाइल लूटे

दिल्ली हौजखास

रोहिणी की रहने वाली एक महिला ने हौजखास थाने में शिकायत दी है कि उसे कार में लिफ्ट देकर, नॉएडा ले जाकर गैंग रेप और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी चिन्मय विस्वाल ने मामला दर्ज करने की अभी पुष्टि की है।

मामले के बारे में मिली जानकारी के अनुसार साउथ दिल्ली के अंसल भवन स्थित ग्रीन पार्क इलाके के पास से पीड़ित महिला को कार सवार ने लिफ्ट दी थी फिर अपने साथी के साथ मिलकर पिस्टल के बल पर ग्रेटर नोएडा के परी चौक के आसपास ले जाकर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि उसके बाद महिला से 12 हजार नकदी, मोबाइल और गहने लूट लिये गए। फिर उसे सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। पीडि़त अगले दिन किसी तरह अपने घर पहुंची। फिर महिला ने हौजखास थाने में शिकायत दी। पुलिस ने महिला के शिकायत पर गैंग रेप व लूटपाट का आज मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय पीडि़त महिला अपने परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहती है। बुधवार शाम को किसी काम से सराय काले खां आई थी। रोहिणी जाने वाली बस वहां से छूट गई। उसके बाद महिला ने किराये पर ऑटो लिया। ऑटो वाले ने उसे कहा कि वह उसे वहां छोड़ देगा। जहां से रोहिणी के लिए बस मिल जाएगी। उसके बाद ऑटो वाले ने महिला को ग्रीन पार्क के अंसल भवन के पास छोड़ दिया। तभी एक कार सवार महिला को अकेला देख कार रोका। महिला ने रोहिणी चलने की बात कही। तब कार चालक मान गया। जैसे ही वह धौला कुंआ पहुंची, तभी कार चालक ने अपने एक और साथी को कार में बैठा लिया। उसके बाद पिस्टल के बल पर बंधक बना महिला को ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर ले गया। जहां पर सुनसान जगह पर उसके साथ दोनों ने गैंग रेप और लूट की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे किसी तरह पीडि़ता अपने घर पहुंची और आपबीती अपने परिजनों को बताई फिर पीडि़त परिवार पहले सफदरजंग थाने पहुंचा जहां से महिला को हौजखास थाने भेजे गया। वहां पर मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने पीडि़ता के शिकायत पर गैंग रेप और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

 

ATM चीटिंग : गैंग लीडर गिरफ्तार, जीजा और रिलेटिव की तलाश

पश्चिमी दिल्ली ।
वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के पंजाबी बाग थाने की पुलिस टीम ने एक ऐसे चीटर को गिरफ्तार किया है जिसने अपने जीजा और उनके रिलेटिव के साथ मिलकर दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा और दूसरे राज्यों में सैकड़ों वारदात को अंजाम दे चूका है. गैंग लीडर का नाम सुनील है जो हरियाणा के भिवानी का रहने वाला है.
गैंग लीडर अपने जीजा और उनके रिलेटिव के साथ मिलकर चीटिंग की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस की टीम ने रेड करके इसे पकड़ा है. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग अलग बैंकों के 97 एटीएम कार्ड, 2 बाइक, 3 मोबाईल भी बरामद किये है. पुलिस ने जब इसके लोकेशन खंगाली तो दिल्ली, हरियाणा के अलावा, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश और उड़ीसा के भी निकले हैं. पुलिस को लग रहा है की यह गैंग देश के कई राज्यों में एटीएम पर बुज़ुर्ग और लेडीज को मदद करके के बहाने चीटिंग की होगी। अभी तक 12 चीटिंग के मामले पुलिस ने लिंक कर लिए हैं और बाकी जांच जारी है ।

Written by admin