• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Sunday, April 12, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Crime

पुलिस ने एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले पहलवान को किया गिरफ्तार।

by Editor
July 1, 2020
in Crime
0
Delhi police arrested a criminal for extortion

Delhi police arrested a criminal for extortion

0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA NEWS

DELHI

REPORT – ANIL KUMAR ATTRI

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले पहलवान को किया गिरफ्तार। पहलवान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला रवि जिसकी उम्र 21 साल। 23 जून को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के सनोठ गांव में फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी । पहलवान के पकड़े जाने से दिल्ली के 4 केस हुए हल। एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक हथियार भी पकड़े गए बदमाश से बरामद।

 

Delhi police arrested a criminal for extortion
Delhi police arrested a criminal for extortion

 

 

यह मकान है दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना अंतर्गत सनोठ गांव के एक प्रॉपर्टी डीलर संजय अत्री का। प्रॉपर्टी डीलर के घर पर आप देख सकते हैं सीसीटीवी में साफ देखे जा सकते हैं कि बाइक पर सवार युवक फायरिंग कर रहे हैं । इन युवकों ने पहले इस घर पर फायरिंग की थी और साथ ही प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड रुपए की रंगदारी मांगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शुरू में जब घर की डोर बेल बजाई प्रॉपर्टी डीलर ने अपने घर का दरवाजा खोला तो दो लड़के अंदर आए और उन्होंने एक कागज दिया। कागज पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी जैसे ही प्रॉपर्टी डीलर कुछ समझ पाता उससे पहले इन युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। प्रॉपर्टी डीलर ने तुरंत अपना दरवाजा बंद कर जान बचाई इसके बाद ये फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ की एक टीम बनाकर इस केस पर लगाई गई जिसमें हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले 21 साल के शूटर और रवि को गिरफ़्तार किया गया है। रवि एक रेसलर है और हरियाणा के सोनीपत में यह रेसलिंग की तैयारी करता था। इसी दौरान इसका संबंध कुछ दूसरे गैंगस्टर से बना। एक गैंगस्टर तिहाड़ जेल में बंद है उसी गैंगस्टर के इशारे पर इसने इस रंगदारी के काम को शुरू किया। जिस दिन फायरिंग की गई उस मोटरसाइकिल को ये सोनीपत से लूटकर लाये थे और फिर यहां घटना को अंजाम दिया था ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल और चार जिंदा कारतूस और एक लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है । इसके पकड़े जाने से चार केस हल हुए जिनमें एक केस बवाना का तो दूसरा बाबा हरिदास नगर तीसरा शाहाबाद डेयरी एरिया का केस तो चौथा सनोठ गांव में रंगदारी का। शूटर रवि बारहवीं तक पढ़ा है और शादीशुदा नहीं है। इसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और इसके भाई शादीशुदा है। इसके संबंध कुश्ती के अभ्यास के दौरान इसकी मुलाकात गैंगस्टर अक्षय पलड़ा से हुई इसके बाद इन्होंने इस रास्ते को अपनाया। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया इससे पूछताछ जारी है।

Editor

Editor

Next Post
AAP PROTEST

AAP का बढ़ते पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन ।

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.