Skip to content
Thursday, September 17, 2026
Crime

दिल्ली में फिर बुजुर्ग सॉफ्ट टार्गेट : डबल मर्डर

· by admin0
Double Murder

दिल्ली में फिर बुजुर्ग सॉफ्ट टार्गेट –आज नार्थ वेस्ट दिल्ली के अशोक विहार फेज -३ में एक बुजुर्ग दम्पति का शव उनके ही घर में मिला –घर में अकेले रह रहे रिटायर्ड टीचर दम्पत्ति की ह्त्या की गयी थी –मामला भारत नगर थाना क्षेत्र का है —

AA News

New Delhi
दिल्ली में बुजुर्ग अभी भी चोरों और लूटेरों के सॉफ्ट टारगेट बने हुए है –आज फिर के बुजुर्ग दम्पत्ति इसका शिकार हुए . अशोक विहार फेज -3 में रह रहे 75 वर्षीय राम कैलाश भूटानी और उनकी पत्नी कौशल भूटानी इस घर में अकेले रह रहे थे –केंद्रीय विद्यालय से रिटायर्ड यह दम्पत्ति जब भी कहीं बहार जाती और अपने पड़ोसियों को जरूर इसकी खबर होती थी –आज सुबह जब इनके घर में ताला लग मिला तो आस पड़ोसियो को चिंता हुयी –पूछताछ के बाद पुलिस और उनके एक रिश्तेदार को फ़ोन किया –घर का ताला तोड़ा गया तो सबके होश उड़ गए —रामकैलाश का शव बेड पर पड़ा था जबकि उनकी पत्नी खून से लथपथ फर्श पर पडी थी –घर का सामान बिखरा हुआ था —
अशोक विहार फेज -3 के फ्लेट में यह दम्पत्ति सालों से अकेले रह रहे थे –बताया जा रहा है की राम कैलाश भूटानी को ऑपरेशन से स्टैंड डाले गए थे –उनकी देखभाल के लिए एक अटेंडेड रखा हुआ था –दोनों दंपप्ती बहुत मिलनसार थे –इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पहुंचे –फौरी तौर पर शक की शुई किसी नौकर या अटेंडेड पर ही है — DCP मिलिंद डूमबरे ने बताया कि अभी जान्कैर मिली है और हम जांच कर रहे है .. बुजुर्ग दम्पत्ति की हत्या है ..कई टीमे लगी है ..कुछ सुराग मिले हैं ..

Double Murder
Double Murder

स्थानीय लोगों का कहना है की भारत नगर की इस सोसायटी में बड़ी तादाद में चोरियां भी हो रही है –यही वजह रही ही घर में ताला लगाने से पड़ोसियों को शक हुआ –बहार हाल यहाँ के स्थानीय लोग बेशक इतने सजग रहे हो की महज शक के बिनाह पर ही ताला खुलवाकर इस वारदात का पता लगा लिया वार्ना न जाने कितने दिनों तक इन दोनों दम्पत्ति का शव उनके ही घर में पड़ा रहता –बहरहाल भारत नगर थाना पुलिस मामले की जांच तो कर रही है लेकिन इस घटना ने दिल्ली पुलिस के सिटिज़न फ्रॉस्ट के दावों की आईना दिखा दिया है —

Written by admin