Skip to content
Thursday, October 8, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली: युवती को गोली मारकर खुद को गोली मारी

· by admin0
2 min read
Coronation Park Road
Coronation Park Road

दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना इलाके में युवक ने महिला को गोली मार खुद को मारी गोली ….महिला घायल और युवक की मौके पर हुई मौत … दिल्ली के कोरोनेशन पार्क के बाहर हुई वारदात …. मुखर्जी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी ….

Coronation Park Road
Coronation Park Road

मुखर्जी नगर इलाके में रविवार देर शाम युवक ने महिला को गोली मार दी… इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार खुदकुशी कर ली… सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया…और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी … पुलिस मामले की जांच कर रही है… शुरुवाती जांच में पुलिस को पता चला कि घायल युवती शादीशुदा है और जबकि मृतक का नाम सोनू बताया जा रहा है….पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है… वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है…
दरसल शाम करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुराड़ी बाइपास स्थित कोरोनेशन पार्क के गेट पर युवक- युवती अचेत अवस्था में पड़े हैं…मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया… छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब सात बजे दोनों कोरोनेशन पार्क पहुंचे थे… युवती तेजी से दौड़ती हुई पार्क के गेट तक आई, पीछे से युवक भी भी वहां पहुंच गया और  उसने युवती को गोली मार दी…इसके बाद युवक ने अपनी कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली… पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुचे और जांच कर मामले को सुलझाने की बात कर रहे है …
मुखर्जी नगर थाना पुलिस को मौके से देशी कट्टा व गोली के खोल मिले हैं.. युवती की गंभीर हालत के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नहीं कर सकी है… साथ ही पुलिस को मृतक के पास से एक नोट भी बरामद हुआ है … फिलहाल जांच जारी है और शुरुवाती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है ….

Written by admin