Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
Breaking
Crime

कार शोरूम में काम करने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

· by admin0
2 min read
Surender
Surender

देश की राजधानी दिल्ली में एक कार शोरूम में काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिवार ने लगाया शोरूम में ही हत्या करने का आरोप दिल्ली के वजीरपुर में स्थित है कार शोरूम जबकि रोहिणी के ESI अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।
रिपोर्ट :- प्रभाकर राणा / नीरज शर्मा
लोकेशन :- रोहिणी, दिल्ली

Surender
Surender

यह तस्वीर है दिल्ली के रोहिणी के विजय विहार इलाके में रहने वाले 38 वर्षीय सुरेंद्र कुमार की चोकी वजीरपुर स्थित हुंडई कार के हिमगिरी नाम के शोरूम में काम करते थे अगर ब्रदर सुरेंद्र के परिवार वालों की माने तो बीते कल सुरेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वह अपने काम करने के लिए शोरूम नहीं गए लेकिन उनके शोरूम से उन्हें फोन कर जबरन बुलाया गया और शाम को मृतक सुरेंद्र के परिवार को फोन पर सूचना दी गई कि सुरेंद्र की तबीयत खराब है जिसके बाद उन्हें रोहिणी सेक्टर 16 के ESI हॉस्पिटल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

38 वर्षीय सुरेंद्र की मौत के बाद से उनके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है और परिवार ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुरेंद्र की मौत किसी बीमारी आदि के चलते नहीं हुई बल्कि जहां वह काम करते हैं वहां पर एक साजिश के तहत उनकी हत्या की गई है । ओर अब पीड़ित परिवार पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

बरहाल अभी तक मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

मौत की वजह चाहे कुछ भी हो पर एक बीमार कर्मचारी को जबरन ऑफिस बुलाना जो इतना बीमार की ऑफिस में उसकी मौत तक हो जाए कही न कही ऑफिस इस मौत के लिए जिम्मेदार है जरूरत है ऑफिस के अधिकारियो पर कारवाई जरुर हो जिन्होंने बीमारी के बावजूद भी ऑफिस आने को मजबूर किया

 

 

 

 

Written by admin