Skip to content
Friday, October 9, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली बुराड़ी एरिया में मर्डर

· Updated · by admin1
2 min read
Burari Murder

 

Burari Murder

AA News
Burari Delhi

दिल्ली में दोस्त बना हत्यारा ….देश की राजधानी दिल्ली में मामूली कहा सुनी के बाद युवक की ईट से पीट पीट कर ह्त्या ….रात दो दोस्तों में पैसे के लेन देन को लेकर कहा सुनी में सन्नी नाम के युवक की बेरहमी से ह्त्या …. मृतक युवक पहाडगंज का रहने वाला … उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके की वारदात पुलिस आरोपी युवक को किया गिरफ्तार….
देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया..दिल वालो का शहर कहे जाने वाले दिल्ली में लोग मामूली सी बात पर एक दुसरे की जान लेने को आमादा हो गए है ….ताजा मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है जहां दो दोस्तों के बीच पैसो को लेकर कुछ कहा सुनी हुई और मामला मार पीट तक पहुच गया … राजा नाम के युवक ने अपने दोस्त सन्नी को ईटो से इस कदर पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गयी….
दरसल सन्नी दिल्ली के संगम विहार में बग्गी का काम करता है और रात वही पर पैसे लेने आया था जहाँ सन्नी और उसका दोस्त राजा मिले दोनों ने साथ बैठ कर शराब पी और फिर कुछ ही देर बाद दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी … झगड़ा कुछ पैसों के लेन देन को लेकर था… मामूली सी बात पर हुए इस झगडे में बात इतनी बढ़ गयी की दोनों एक दुसरे की जान के प्यासे बन गए …. दोनों में मार पीट शुरू हुई … इसी बीच राजा ने पास ही पड़ी ईट से सन्नी पर वार कर दिया और फिर तक तक उसके सर पर ईट मरता रहा जब तक सन्नी की मौत नहीं हो गयी …. सन्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था … मामला बुराड़ी थाना पुलिस के पास पहुचा पुलिस ने मौके पर पहुच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…
वारदात की सूचना मिलने के बाद बुराड़ी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद एक बार फिर ये साबित होता है कि मामूली बातो को लेकर लोगो में इतना गुस्सा है कि वो किसी को जान से मारने में भी गुरेज़ नही करते….

Written by admin