• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Crime

कालकाजी में बैंक काउंटर के पास से रुपये लूटकर भाग रहे लूटेरे को पकड़ा

by Editor
July 28, 2017
in Crime
0
कालकाजी में बैंक काउंटर के पास से रुपये लूटकर भाग रहे लूटेरे को पकड़ा
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


AA News
Delhi .

कालकाजी इलाके में कारपोरेशन बैंक में पैसा जमा कराने आये युवक से कैश काउंटर के सामने ही बदमाशों ने बातों में उलझाकर रुपयों की गड्डी छीन ली, और भागने लगा, लेकिन उस युवक और गार्ड की सूझबूझ की वजह से शातिर बदमाश को मौके पर ही भागते हुए पकड़ लिया। पूरा बाक्या बैंक में लगे सीसीटीवी कैमेरे में भी कैद हो गया।
यदि बैंक में आप रुपये जमा कराने जा रहे है तो आप हो जाइए सावधान, क्योकि आपके रुपयों पर हरदम बदमाशों की नज़र होती है, जो आपकी मेहनत की गाढ़ी कमाई को लूटने के लिए मौका ढूढते रहते है और ज़रा सी लापरवाही आपको इन शातिर बदमाशों का शिकार बना देगी। अब हम आपको ऐसी ही सावधान करने वाली एक तस्वीर दिखाते है जो कालकाजी इलाके की कारपोरेशन बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी तस्वीरों में कैश काउंटर के सामने लाल टीशर्ट में खड़ा दिखाई दे रहे युवक का नाम आनंद है, जो बैंक में कैश जमा कराने आया है लेकिन बदमाशों की नजर पहले से ही इसके नोटों की गड्डी पर लगी हुई है और सीसीटीवी की तस्वीरों में इसके आसपास दिखाई दे रहे तीनों शख्स शातिर गैंग के सदस्य है जो अपनी बातों में उलझा कर नोटों की गड्डी पर नजर गढ़ाए हुए है। इसी दौरान गैंग का एक सदस्य कुछ इशारा करता है और गंजा शख्स युवक गड्डी में नोटों को की सीधे करने को बात कह उसकी मदद करने को कहता है। और नोट सीधे करने की बात कहते हुए उसके हाथों से नोटों की गड्डी अपने हाथों में ले लेता है और गैंग के दूसरे सदस्य उसे अपनी बातों में उलझाने की कोशिश करते है। मौके का फायदा उठाकर वो बदमाश रुपयों की गड्डी लेकर तेज़ कदमों से बैंक से बाहर निकलने लगता है। लेकिन बक्त रहते आनंद को लगा कि उसके रुपये लूट गए वो वो चिल्लाते हुए उसके पीछे भागने लगा और बैंक का गार्ड भी भगदड़ को देखकर उसके पीछे भागने लगा और बैंक से बाहर कुछ ही कदम की दूरी पर भागते हुए बदमाश को मौके पर ही धार दबोचा।
हालांकि आनंद ने बड़ी ही तत्परता और बहादुरी के साथ बदमाश का दौड़ते हुए पीछा किया और उसे मौके पर ही दौड़ते हुए धर दबोचा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये बाकायदा एक शातिर गैंग है जो इस तरह की दर्जनों बारदातों को अंजाम दे चुका है और सभी बारदातों मे लगभग इसी तरह की मोडस-ऑपरेंडी होती है। हालांकि जान की बिना परवाह किये हुए बदमाश के पीछे भागकर साहस दिखाने और उसे पकड़वाने के लिए मार्किट एसोसिएशन के लोग आनंद की बहादुरी की तारीफ कर रहे है और उसे सम्मानित करने की बात भी कह रहे है कि हो सकता था बदमाश के पास कोई हथियार होता।
हालांकि आनंद की सूझबूझ और बहादुरी की बजह से वो बदमाशों का शिकार होने से तो बच गया लेकिन यदि आप भी बैंक में रुपया जमा कराने जाते है तो आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको बदमाशों का शिकार होने से बचा सकती है।

Editor

Editor

Next Post
केंद्रीय विद्यालय नरेला में प्रतियोगिता

केंद्रीय विद्यालय नरेला में प्रतियोगिता

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.