Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

खली के साथ अनुपम खेर के फोटो हुए सोशल मीडिया पर वायरल, फैन्स ने कहा, सर! हाइट नहीं, उनका मासूम दिल देखिए

· by admin1
2 min read
Anupam Khair with Khali
Anupam Khair with Khali

AA News

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम खेर अक्सर न सिर्फ सिनेमा, बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़े पहलू भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर के वीडियोज़ को फैंस खूब पसंद करते हैं और कमेंट करते हुए अपना प्यार जाहिर करते हैं।

इसी बीच अनुपम खेर ने एक बार फिर द ग्रेट खली के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कू’ पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अनुपम खेर खली के साथ अपनी हाइट नापते नज़र आ रहे हैं।

Anupam Khair with Khali
Anupam Khair with Khali

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ-साथ अनुपम खेर ने एक मस्ती भरे फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, “मैं सच में इन्हें बहुत मानता हूँ। खली एक सभ्य और विनम्र इंसान हैं और दिल से अमीर और जुबां से मीठे हैं। #ProudIndian #ProfessionalWrestler”

इसी पर अनुपम खेर के एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि सर आप सही कह रहे हैं, उनकी हाइट नहीं, बल्कि मासूम दिल देखिए।

अगर हम अनुपम खेर के वर्क फ्रंट पर बात करें तो अनुपम खेर की फिल्म ‘कश्मीर फाइल्स’ 26 जनवरी को सिनेमा घरों में दस्तक दे रही है। बताया जा रहा है कि यह एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है।

यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला नरेटिव है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आँखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है।

Written by admin