Skip to content
Sunday, October 18, 2026
Breaking
News

बुराड़ी निरंकारी ग्राउंड में मौजूद किसानों ने कहा वे लोहड़ी का पर्व नहीं मनाएंगे, 3 नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे

· by admin0
2 min read
Burari Nirankari Ground
Burari Nirankari Ground

बुराड़ी निरंकारी ग्राउंड में मौजूद किसानों ने कहा वे लोहड़ी का पर्व नहीं मनाएंगे, 3 नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे

AA News
Burari Nirankari Ground

दिल्ली के बुराड़ी स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में मौजूद किसान आज लोहड़ी का पर्व नहीं मनाएंगे बल्कि तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त करेंगे।

बुराड़ी के पास निरंकारी ग्राउंड में भी आंदोलनकारी किसान रुके हुए हैं । ये किसान जब सरकार ने निरंकारी ग्राउंड में अनुमति दी थी तब यहां पहुंच गए थे लेकिन बाकी किसानों ने बॉर्डर से यहां आने को मना कर दिया था। यहां पर मौजूद किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियो के साथ यहीं पर रूके हुए हैं और लगातार धरना दे रहे हैं। यहां मौजूद किसानों से जब लोहड़ी पर्व के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ये लोहड़ी का पर्व नहीं मनाएंगे बल्कि रोष व्यक्त करेंगे और आग जलाकर उसमें लोहड़ी ना मना कर तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे । इन किसानों ने कहा कि जब तीनों नई कृषि कानून आए थे तब इन्होंने पंजाब में आंदोलन शुरू कर दिया था। तब से लेकर यह कोई भी त्यौहार अपने घर पर नहीं मना पाए हैं।
Video link
https://youtu.be/Ltf5eerlXfo

किसानों ने बताया कि दशहरा, दीपावली , नव वर्ष और अब लोहड़ी का पर्व आ गया यह सब त्योहारों पर अपने घर से दूर आंदोलन में रहे हैं इसलिए यह त्यौहार नहीं मना रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस ठंड में धरने के कारण उनके कई किसान साथी शहीद हो गए हैं इसलिए यह त्यौहार मनाने का कोई औचित्य नहीं है। जब जीत हासिल करके यह अपने गांव नहीं लौटेंगे तब तक यह त्यौहार नहीं मना रहे हैं उन्होंने बताया कि जब यह फतेह करके अपने घर लौटेंगे सभी त्यौहार एक साथ हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।

Burari Nirankari Ground
Burari Nirankari Ground

फिलहाल आज ये लोहड़ी का पर्व न मनाकर 3 नए कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताएंगे।

Written by admin