Skip to content
Tuesday, October 20, 2026
Breaking
Crime

आम की एक टोकरी बनी काल।

· by admin0
2 min read
Bihar sitamani
Bihar sitamani

AA NEWS

BIHAR /SITAMANI

REPORT – SUDHIR KUMAR

सीतामढ़ी, ज़िले के नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल पूर्वी में दो टोकरी आम के पैसे के विवाद को लेकर बच्चे की जान चली गई. विवाद मात्र हजार रुपए की थी । आम के बकाए पैसे को लेकर दोनों पक्षों में दो बार विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि हिंसक मारपीट हुई और बीच- बचाव के क्रम में एक बच्चे को गहरी चोट लगी और उसने अपनी जान गवा दी.

 

 

 

Bihar sitamani
Bihar sitamani

 

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आम विक्रेता है. आरोपित पक्ष का दो टोकरी आम का पैसा बकाया था. आरोपित द्वारा पीड़ित से पैसा मांगा गया. पीड़ित का कहना था कि आम में कुछ शिकायत है जिस कारण पैसे देने में देर हो रही थी. इसी को लेकर पहले बस स्टैंड में और फिर बाद में गांव में हिंसक मारपीट हो गई. पिता को मार खाता देख 10 वर्षीय मो. चांद बीच- बचाव करने चला गया और उसे गंभीर चोट लग गई. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं. एक का इलाज सीतामढ़ी के सदर अस्पताल व दूसरे का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस घायलों व परिजन का बयान दर्ज कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र मामले की छानबीन करने सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का भी इस घटना के पीछे हाथ है, उन पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Written by admin