Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
Crime

नेपाल से दिल्ली में आई स्कोर्पियो गाडी चोरी , CCTV में चोर कैद

· by admin0
2 min read

https://www.youtube.com/watch?v=U1K0aWI6XP4&t=3s

 

CCTV उपर विडियो में

AA News
ANIL ATTRI DELHI

नेपाल से दिल्ली में आई स्कोर्पियो गाडी चोरी .. नेपाल से मेदान्ता इलाज के लिए आया परिवार मॉडल टाउन इलाके में रिश्तेदार के घर रुका था वही से हुई गाडी चोरी .. चोर cctv में कैद … पुलिस गाडी की तलास में जुटी ..

ये है दिल्ली के मॉडल टाउन का कल्याण विहार इलाका यहाँ कार चोरो का काफी आतंक है .. यहा बीती रात एक स्कोर्पियो तो दूसरी इनोवा कार चोरी हुई है .. दिल्ली में लोग अपनी गाडियों को लेकर काफी चिंता और डर में रहते है .. किसी भी वक्त गाडी चोरी होने का डर रहता है .. आपके घर में पार्किंग है और इसके बाद आप यदि कही बाज़ार या दूसरी जगह काम गये और गाडी जैसे ही सडक पर छोडकर गये तो थोड़ी देर में वापिस आये तो आपकी कार चोरी मिल सकती है … बीती रात नेपाल से आये एक परिवार की सफेद कलर की ये स्कोर्पियो गाड़ी को चोर ले उड़े, सीसीटीवी कैमरे में ये सब चोर कैद हुए हैं , चोरों ने पहले गाड़ी का शीशा तोड़ा, गाड़ी स्टार्ट नही होने पर दूसरी कार स्विफ्ट से धक्का लगाकर ले भागे । दरअसल मेदांता अस्पताल में इलाज कराने आए नेपाली नागरिक खेमराज पांडे सोमवार को दिल्ली आए थे। मेदान्ता में चेकअप के बाद रिश्तेदार के घर शाम 7बजे मॉडल टाउन चले गए । कल शाम मॉडल टाउन के कल्याण विहार इलाके में गाड़ी खड़ी की थी । बीती रात 2 बजे चोरों ने 15 मिनट में नेपाल नबंर की गाड़ी चुरा ली जो उनके रिश्तेदार नारद पांडे के नाम पर है गाड़ी में उनकी महंगी दवाईयां और कागजात थे
दिल्ली पुलिस FIR फर्ज कर गाडी की तलास में जुटी है पर अभी तक गाडी का सुराग नही लग पाया है .. cctv में ये चोर देखिये इनका चेहरा भी साफ़ है पर अभी तक चोरो की पहचान नही हो पाई है ..
अनिल अत्री दिल्ली

Written by admin