AA NEWS

Delhi
बुराड़ी विधानसभा से JDU प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान दिल्ली जेडीयू के उपाध्यक्ष खुद शैलेंद्र कुमार के अलावा दिल्ली जनता दल यूनाइटेड के महासचिव भी मौजूद थे , दोनों ने मिलकर घोषणा पत्र को मीडिया के सामने रखा।
शैलेंद्र कुमार इस विधानसभा चुनाव में अपना घोषणापत्र रखने वाले अभी तक के पहले उम्मीदवार हैं। शैलेंद्र कुमार ने वैसे तो काफी मुद्दे उठाए हैं लेकिन 11 मुख्य निश्चय इन्होंने अपनी जनता के सामने रखे हैं , साथ उपनिश्चय भी हैं जिनकी संख्या काफी है। 11 निश्चय में सबसे पहला और मुख्य मुद्दा इनका सरकारी व ग्राम सभा की जमीन की सुरक्षा करना है।
https://youtu.be/5RCSdbdjNRg
इनका कहना है कि विधानसभा में बड़ी मात्रा में सरकारी और ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं और ग्राम सभा की जमीन लगातार कम होती जा रही है। इनका कहना है कि ये ग्राम सभा की जमीन को सार्वजनिक यूज़ के लिए प्रयोग में लाना चाहते हैं, अवैध कब्जे हटाएंगे । दूसरा मुख्य मुद्दा अवैध शराब नशे पर पूर्णतया रोक का उठाया गया है।
इनका कहना है कि यदि इनकी सरकार दिल्ली में आती है तो ये पूरी तरह से शराबबंदी का मुद्दा उठाएंगे लेकिन अपनी विधानसभा में ये अवैध शराब के अड्डो जरूर बंद करवाएंगे। शराब के साथ चरस, गांजा , अफीम आदि का भी धंधा बन्द करवाएंगे। फिलहाल इन्होंने किसी सत्ता में न होते हुए भी दो अवैध शराब के अड्डे फूलबाग हो और उसके पास की कॉलोनी में बंद करवाए हैं ।
तीसरा निश्चय शुद्ध पेयजल की आपूर्ति साथ ही गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करना भी इन्होंने अपना निश्चय रखा है। नए सरकारी स्कूलों का निर्माण करना, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना, सरकारी राशन वितरण प्रणाली में सुधार करना, बिजली के नए कनेक्शन की दर विधानसभा में एक समान करना, विकास कार्यों में पारदर्शिता, बुराड़ी में जाम की समस्या से निवारण, असामाजिक तत्वों से समाज की सुरक्षा समेत ये 11 निश्चय मुख्य रूप से इन्होंने रखे हैं।
