Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Dharm

साकेत कोर्ट के जजों व वकीलों द्वारा मनाया गया 550वां प्रकाश पर्व

· by admin0
2 min read
Saket Court
Saket Court

AA News
नई दिल्ली, 24
दिसंबरः दिल्ली के साकेत कोर्ट के जजों व वकीलों द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से साकेत कोर्ट के रैसीडेंशल फ्लैट्स में साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित हो कर विशेष समागम करवाये गये। इस मौके पर गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा गुरबाणी के मनोहर कीर्तन द्वारा संगतों को निहाल किया गया । इसके पश्चात अभिनय रंगमंच के कलाकारों ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को दर्शाता नाटक ‘‘सतिनाम वाहेगुरु‘‘ पेश किया गया।

Saket Court
Saket Court

इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, महासचिव हरमीत सिंह कालका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीबी रणजीत कौर, सदस्य ओंकार सिंह राजा ने विशेष तौर पर पहुंच कर संगतों को संबोधित किया।

कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरु नानक देव जी के जीवन के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि अगर आज समाज गुरु साहिब के दिखाये हुए रास्ते पर चल पड़े तो समाज में सभी बुराईयां अपने आप ही दूर हो जायेंगी क्योंकि गुरु साहिब ने हमें ऊँच-नीच का भेद मिटा कर सरबसांझीवालता, नाम जपने, किरत करने, वंड के छकने का संदेश दिया, औरत जाति के सम्मान की बात की । हमें उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

प्रोग्राम के प्रबंधकों सुरिंदर देशवान, जी.पी सिंह, सुरिंद्रपाल सिंह , व अन्यों द्वारा गणमान्य शख्सीयतों का स्वागत किया गया। साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अन्य अदालतों में भी इसे करवाने की बात कही। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह चहल भी मौजूद रहे।

Written by admin