• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, May 11, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

झुग्गियों के बदले मिले मकान | मैक्स हॉस्पिटल से केला गोदाम रोड़ होगा डबल

by Editor
October 15, 2019
in News
0
MLA Vandana Kumari

MLA Vandana Kumari

0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Shalimar Bagh

दिल्ली में झुग्गी के बदले मकान मिलने की मुहिम शुरू हुई। इसकी शुरुआत शालीमार बाग से हुई है। शुरुआती चरण में यहां 70 झुग्गियों को हटाया जाएगा और इन झुग्गियों के बदले इन लोगों को बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 3 में मकान दे दिए गए हैं।
एक झुग्गी के बदले में पच्चीस लाख का मकान दिया गया है जिसमें मकान मालिक को सिर्फ एक लाख 40 हजार रुपये भरने होंगे बाकी रकम सरकार ने संबंधित डिपार्टमेंट के अकाउंट में डाल दी है जो किस्त के रूप में सरकार की तरफ से जाती रहेगी।
दरअसल शालीमार बाग में आजादपुर मंडी की तरफ एक अंडरपास बना हुआ है जहां बड़ी मंडी होने की वजह से अक्सर जाम लगा रहता है। शालीमार बाग और शालीमार गांव का पूरा एरिया इस जाम से त्रस्त रहता है। साथ ही रोहिणी , पीतमपुरा और अशोक विहार की तरफ आने और जाने वाले लोगों को भी सड़क पर काफी जाम से जूझना पड़ता है।

MLA Vandana Kumari
MLA Vandana Kumari

इसके मद्देनजर स्थानीय विधायक वंदना कुमारी दो साल से इस समस्या के समाधान के लिए कोशिश कर रही थी । यहां पर डीडीए की जमीन थी इसलिए उस पर दिल्ली सरकार काम नहीं कर पा रही थी उसे दिक्कत आ रही थी तो विधायक वंदना कुमारी के प्रयासों से इस जमीन को पीडब्ल्यूडी में ट्रांसफर किया गया। इसके लिए वंदना कुमारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और PWD मनिस्टर सतेंद्र जैन से मुलाकात कर इस समस्या का समाधान करवाया और अब इन दोनों का धन्यवाद किया।

अब यह जगह पीडब्ल्यूडी के अधीन आई है और इस जगह से 70 झुग्गियों को हटाकर एक बड़ा सा गोल चक्कर बनाया जाएगा जिससे यहां जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही अंडरपास से रेलवे ट्रैक के किनारे से मैक्स हॉस्पिटल के सामने से होते हुए एक डबल लेन रोड़ बनेगा जो आउटर रिंग रोड में मिलाया जाएगा। फिलहाल रोड बहुत संकरा है बीच में कई झुग्गियां बनी हुई है अब गोल चक्कर के लिए और सड़क के लिए झुग्गियों को यहां से हटाया जा रहा है और झुग्गी वासी भी खुशी से यहां से हट रहे हैं बल्कि सरकार का शुक्रिया कर रहे हैं क्योंकि इन लोगों को झुग्गी के बदले 25 लाख की कीमत का मकान बवाना डीएसआईआईडीसी एरिया में मिला है ।

बवाना में इन लोगों को मकान दे दिया गया है और इसी महीने की 21 तारीख को ये लोग यहां से झुग्गियां छोड़कर वहां शिफ्ट हो जाएंगे। इन लोगों का सामान ट्रांसपोर्ट करने का खर्च भी दिल्ली सरकार उठाएगी । दिल्ली सरकार इन लोगों को स्वागत के साथ बवाना में इनके नए घरों में प्रवेश करवाएगी। आज एक कार्यक्रम कार्य उसका शिलान्यास किया गया जहां पर गोल चक्कर बनाया जाएगा साथ ही आउटर रिंग रोड से शालीमार बाग केला गोदाम के पास को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

फिलहाल यहां शिलान्यास कर दिया गया है और इस काम को एक साल के अंदर पूरा करने का दावा स्थानीय विधायक के द्वारा किया जा रहा है। अब यह देखने वाली बात होगी कि चुनाव के बाद भी यह काम लगातार जारी रहेगा या नहीं । इतना जरूर है इस सड़क का निर्माण जितना जल्दी होगा लाखों लोगों को इतनी जल्दी राहत मिलेगी।
Youtube Link

FB Link
https://www.facebook.com/137463553478729/posts/515039982387749/
..
..
AA News के पेज को FB पर like करें और Youtube पर Subscribe
..
।।

Tags: Jhuggi ke badale makanKela godam roadMax hospital road hoga chaudaMLA Vandana Kumari
Editor

Editor

Next Post
Badali Nahar, Bawana Road Rohini

डूबते लोगो की जान बचाते हैं ये गोताखोर पढ़िए इन्ही गोताखोरों की दास्तां

Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.