Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

नत्थूपुरा (बुराड़ी) ग्रामीण सेवा सवारी गाड़ियां अंदर तक नही आने से लोग परेशान

· by admin0
2 min read
Nathupura Delhi 110084
Nathupura Delhi 110084

#Nathupura_Burari ग्रामीण सेवा सवारी गाड़ियां अंदर तक नही आने से लोग परेशान

AA News
Nathupura

नत्थूपुरा में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए परेशान

ग्रामीण सेवा सवारी गाड़ियां अंदर तक नही आने से लोग परेशान

दिल्ली में किंग्सवे कैंप से नत्थूपुरा तक आने वाली ग्रामीण सेवा सवारी गाड़ियों से लोगों को काफी दिक्कत आ रही है।

दरअसल ये गाड़ियां नत्थूपुरा के बाहर मोड़ तक जाती है अंदर तक नहीं जाती। पहले गाड़ी अंदर तक जाती थी और कुछ गाड़ियों का रूट पीली कोठी बस स्टैंड तक है जो अंदर आता है लेकिन ये गाड़ियां नत्थूपुरा के बाहर ही रोक दी जाती है।

इस बारे में ग्रामीण सेवा चालकों का आरोप है कि अंदर के बस स्टैंड के पास जो दुकानदार है उनकी गाड़ियां खड़ी नहीं होने देते और वहां से उन्हें भगा दिया जाता है ।

कुछ दूसरे लोग भी विरोध करते है इसलिए वे आधा किलोमीटर बाहर आकर रुकते हैं। नत्थूपुरा और डीसीएम कॉलोनी के अंदर रहने वाले लोगों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर बाहर नत्थूपुरा मोड पर आना पड़ता है। इससे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

Nathupura Delhi 110084
Nathupura Delhi 110084

महिलाएं और लड़कियां यदि शाम के वक्त नत्थूपुरा बाहर स्टैंड से उतरकर पैदल अपने घरों तक एक किलोमीटर जाती है तो रास्ते में उनके साथ अप्रिय घटनाओं का डर रहता है। यहां फोन स्नैचिंग जैसी घटनाएं भी आम है वह डर भी बना हुआ है।

महिलाएं और बुजुर्ग साथ ही जिन के छोटे बच्चे हो वे लोग अब कैसे नत्थूपुरा बाहर बस स्टैंड तक जाए। इसलिए काफी दिक्कतों का सामना यहां के लोगों को करना पड़ रहा है। जरूरत है इस समस्या का समाधान जल्द निकाला जाए ।

यहां स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चे भी परेशान है जो सुबह तैयार होकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलते हैं उनके कपड़े पसीना में पूरी तरह से भीग जाते हैं इसके बाद वह स्कूल में जाकर पढ़ाई भी अच्छे से नहीं कर पाते ।

Video

जरूरत है इस समस्या का समाधान किया जाए और नत्थूपुरा के अंदर जो अतिक्रमण है उन्हें हटाकर गाड़ियों के अंदर तक आने-जाने की सुविधा मुहैया कराई जाए।

Written by admin