Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

स्वतंत्र नगर नरेला हादसे में एक कि मौत 3 घायल

· by admin1
2 min read
Collapse Shop Narela Swatantr Nagar
Collapse Shop Narela Swatantr Nagar

AA News
Narela , Delhi

उत्तरी बाहरी दिल्ली के नरेला में स्वतंत्र नगर कॉलोनी के अंदर एक वेल्डिंग की दुकान की दीवार और छत का हिस्सा गिरने से दुकान में काम कर रहे चार मजदूर घायल हो गए जिनमे से एक कि अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई तीन का इलाज जारी है। बाकी तीन मजदूरों को भी काफी चोटें आई है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Collapse Shop Narela Swatantr Nagar
Collapse Shop Narela Swatantr Nagar

यहां लोगों का कहना है कि यहां पर सरकारी एजेंसी द्वारा खुदाई का काम चल रहा था और सरकारी टेंडर द्वारा ही यहां खुदाई की गई और बाद में जिस में पानी भर दिया गया। यह खुदाई इस दुकान के बिल्कुल बगल में हुई थी ।

दुकान की नींव के पास खुदाई होने के कारण सुबह दुकान की दीवार और छत गिर पड़ी जिसमें एक काम कर रहे चारों मजदूर दब गए जिन्हें गहरी चोटें आई जिनमे से एक कि मौतो गई तीन घायल मजदूरों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल और अग्रेसन अस्पताल ले जाया गया है ।

अब यह जांच का विषय है कि यह किसकी लापरवाही है जिसकी वजह से ऐसा हादसा हुआ। जरूरत है ऐसी लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई हो ताकि किसी इंसान की जान न जा पाए देखने वाली बात होगी कि इस मामले में जांच में क्या सामने आता है और कितनी उचित कार्रवाई पुलिस करती है।

Written by admin