Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

बुराड़ी विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू

· by admin1
2 min read
Phool Bagh Burari
Phool Bagh Burari

बुराड़ी विधानसभा में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू

AA News
#Fool_Bagh_Burari

बुराड़ी विधानसभा की फूल बाग कॉलोनी में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में आसपास के कई कॉलोनियों की मीटिंग हुई । मीटिंग में इस एरिया की बीट्स में तैनात पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। इस मौके पर लोक कल्याण बुद्धा फाउंडेशन के मुख्य सरंक्षक शैलेंद्र कुमार को बुलाया गया था। सभी ने मिलकर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए शैलेंद्र कुमार को अपना मुखिया माना। शैलेंद्र कुमार ने लोगों से वादा किया कि वे सभी सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर शिकायत पत्र देंगे।

साथ ही दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग पर भी शैलेंद्र कुमार ने सबसे ज्यादा सवाल उठाए। इस तरह की अवैध शराब की बिक्री रोकने का काम दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग का भी है। आबकारी विभाग एक स्वतंत्र इकाई है जिसके पास अपना अलग से पूरा प्रशासन है जो दिल्ली सरकार के अधीन है। दिल्ली सरकार इन अवैध शराब के कारोबार को नहीं रोक रही है बल्कि शराब की नई दुकान लगातार जरूर खोल रही है।

Phool Bagh Burari
Phool Bagh Burari

इस सब को लेकर लोगों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ भी विरोध जताया । साथ ही लोगों ने मशवरा किया कि पहले वह इन अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सीसी टीवी और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग लेकर सबूत इकट्ठा करेंगे उसके बाद कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही अगले रविवार को इन कालोनियों की एक बड़ी मीटिंग होगी जिसमें इस बात पर पूरी चर्चा की जाएगी।

आज की मीटिंग में प्रदीप विहार आरडब्ल्यूए के एक पदाधिकारी की माताजी के निधन पर सभी ने शोक जताया और मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना भी की।

Written by admin