Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

दिल्ली में स्नेचिंग के दौरान बचाव में आये लड़के को गोली मारी

· by admin0
2 min read
Shalimar Bagh Club Road
Shalimar Bagh Club Road

Shalimar Bagh Club Road
Shalimar Bagh Club Road
AA News
Shalimar Bagh

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के पिछले कुछ दिनों से क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है और यही वजह है कि नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और बदमाश वारदात को अंजाम देकर चुनौती देकर फरार हो रहे हैं ..ताजा मामला दिल्ली के शालीमार बाग इलाके का है …दिल्ली के पॉश इलाके शालीमार बाग में सुबह सुबह बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मौका ए वारदात से फरार हो गए।

दरअसल शालीमार बाग इलाके के क्लब रोड पर बने पार्क में हर रोज सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक करने आते हैं जहां आज सुबह बदमाश पहले ही घात लगाए बैठे थे और जैसे ही एक बुजुर्ग चेन पहने हुए पार्क से बाहर निकली तो बाइक सवार बदमाशों ने उस बुजुर्ग की चेन छीनने की कोशिश की इस पर बुजुर्ग जोर से चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग आगे बढ़े पास में नारियल बेच रहा रोहित सूर्यवंशी नारियल बेच बेच रहा था ये 17 साल का लड़का उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़ा तो बदमाशों ने उस लड़के रोहित को ही गोली मार दी और मौका ए वारदात से फरार हो गए। गोली रोहित के कंधे में लगी है और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है । वारदात शालीमार बाग के सबसे व्यस्त सड़क और पॉश इलाके में हुई वारदात के बाद घायल युवक को इलाज के लिए फॉर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है…

जिस तरीके से बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया उसे देख यह बात तो बिल्कुल साफ है कि बदमाशों के दिलों में पुलिस का बिल्कुल भी खुश नहीं रह गया और अब सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी खुद को महफूज नहीं समझ सकते प्यार पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है…
Video
https://youtu.be/hqTU27aCpAg

Written by admin