• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Thursday, July 16, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

अलीपुर बख्तावरपुर के पास स्विफ्ट कार में जबरदस्त आग। दूसरी खबर स्वरूप नगर में मर्डर

by Editor
September 28, 2018
in News
0
#Triveni_Colony_Bakhtawarpur

#Triveni_Colony_Bakhtawarpur

1
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Location – #Bakhtawarpur

Report : Anil Attri & Naseem Ahmad

दिल्ली के अलीपुर एरिया में बख्तावरपुर के पास स्विफ्ट कार में लगी आग । कुछ ही मिनटों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

#Triveni_Colony_Bakhtawarpur
#Triveni_Colony_Bakhtawarpur

कार सवार मोहित नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं और हर रोज की तरह नोएडा से पानीपत जा रहे थे। कार के पीछे चल रही दूसरी कार के चालक ने गाड़ी रुकवा कर बताया कि उसकी कार में पीछे के हिस्से से धुआं आ रहा है तुंरन्त ही कार मोहित ने रोकी और वह नीचे उतर गए।

लेकिन कुछ ही मिनट में पूरी कार धू-धू कर जल गई। स्विफ्ट कार है जो करीब डेढ़ साल की पुरानी थी कार में सीएनजी भी लगी थी। कार में आग क्यों लगी यह जांच का विषय है ।

Mohit
Mohit Car Driver

कार के में कोई तकनीकी खराबी थी या कोई दूसरी वजह वह जांच के बाद साफ हो पाएगा लेकिन सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि दूसरे कार चालक द्वारा बताने पर तुरंत मोहित कार से नीचे उतर गए और इनकी जान बच गई। यदि कुछ सेकेंड और वह लेट हो जाते तो मोहित की जान भी कार ले सकती थी ।

घटना अलीपुर के पास त्रिवेणी कॉलोनी पर हुई। इस सड़क पर आप देख सकते हैं कैसी यह कार धू-धू कर जल रही है।
वीडियो

वीडियो

यहां एक तरफ अलीपुर तो दूसरी तरफ बुराड़ी है। बुराड़ी विधानसभा में कोई फायर स्टेशन इस तरफ नहीं है इसलिए दमकल की गाड़ी को भी दूर से आना पड़ा लेकिन तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी।

Fireman at work
Fireman at work

फिलहाल जरूरत है कार चलाते हुए सावधानी बरतें। थोड़ी सी भी धुँए जैसी आशंका दिखाई देने पर सबसे पहले कार से नीचे उतर जाएं साथ एक कार में कूलेंट और पानी पर ध्यान रखते हुए कार चलाते वक्त यह भी ध्यान रखें कि कार में हिट बताने वाला मीटर लाल निशान तक न जाए अपने निर्धारित स्थान पर ही वह मीटर रहे। जरूरत है कार में सवारी करते हुए सावधानी भी जरूर बरतें।

नॉर्थवेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर थाना इलाके में दो दोस्तों के झगड़े में एक कि मौत । मृतक का नाम मानक चंद उर्फ मोहन है और पेशे से सिलाई का काम करता था ।

मृतक की पहचान स्वरूप नगर निवासी उम्र करीब 35 साल के रूप में हुई है । मृतक और उसका दोस्त अमरनाथ दोनों स्वरूप नगर की गड्ढा कलोनी में रहते थे । मृतक का अपने दोस्त अमरनाथ के साथ देर शाम करीब 11 बजे झगड़ा हुआ था। दरअसल अमरनाथ की पत्नी अपने घर से करीब एक सप्ताह पहले मृतक के घर रहने आई थी । उसने मृतक मानक चंद से बताया कि उसका पति अमरनाथ उसे रोज मारता पिटता है और हम दोनों के बीच गलत रिश्तों का हवाला देकर बदनाम करता है। जिसकी वजह से परेशान होकर वो अपना घर छोड़कर यहां पर रहने आयी है । इसका बात का पता कल देर शाम अमरनाथ को चला कि उसकी पत्नी उसके दोस्त मानक चंद के साथ पिछले कई दिनों से रह रही है । इसी बात से अमरनाथ का शक ओर गहरा गया । गुस्से में आग बबूला होकर मानक चंद के घर अपनी पत्नी को लेने पहुंचा तो उसने आने से मना कर दिया । इसी बीच दोनों दोस्तों में झगड़ा होने लगा पास ही पड़ा पत्थर ( सिल्ली ) का टुकड़ा उठाकर अमरनाथ ने मानक चंद के सिर में जोर से दे मारा । जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी । अमरनाथ मौके से फरार हो गया । पत्नी का कहना है उसका पति शराब पीकर उसे पीटता था।

Manak Chand and Amarnath
Manak Chand and Amarnath

घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची । घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने इलाके से हत्यारोपी अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया । हत्यारोपी पेशे से पेंटर का काम करता है । पुलिस में मृतक की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल भिजवा दिया है मामले की जांच कर रही है ।

Tags: #Triveni_Colony_BakhtawarpurAlipur car fireBakhtawarpur car fireFire in a swift car at alipurMohit's car fire
Editor

Editor

Next Post
BJRM

दिल्ली के बाबुजगजीवन राम हॉस्पिटल में हंगामा और CCTV में तोड़फोड़, हंगामा और मारपीट

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.