Skip to content
Friday, October 16, 2026
Breaking
News

लव-कुश रामलीला 2018

· by admin0
2 min read
Lal Qila Luv-Kush Ramlila Bhoomi Poojan | #Luv_Kush_Ramlila_2018
Lal Qila Luv-Kush Ramlila Bhoomi Poojan | #Luv_Kush_Ramlila_2018

रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम के बीच संपन्न लव कुश का भूमिपजून

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन करेंगे जनक का किरदार।

AA News
Anil Kumar Attri

Lal Qila Luv-Kush Ramlila Bhoomi Poojan | #Luv_Kush_Ramlila_2018
Lal Qila Luv-Kush Ramlila Bhoomi Poojan | #Luv_Kush_Ramlila_2018

लालकिला ग्राउंड स्थित 15 अगस्त पार्क में आज लव कुश रामलीला कमिटी के भूमिपूजन समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने स्वीकार किया कि इस बार वह लीला में जनक का किरदार निभा रहे है। भूमिपजून समारोह के बाद मीडिया से सवाल जवाब के बीच हर्षवर्धन ने कहा मैं खासतौर से इसी बात का ऐलान करने पोर्ट ब्लेयर से समारोह में पहुंचा हूं।

प्रभु श्री राम आरती हवन और मंत्रोंचारण के बीच हुए देश की सबसे भव्य लवकुश रामलीला के भूमिपजून समारोह में दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रेजिडेंट और सांसद मनोज तिवारी, आप पार्टी की विधायक अलका लांबा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के सीनियर लीडर सतीश उपाध्याय सहित कई दूसरे नेताओं ने हिस्सा लिया।

लीला कमिटी के चैयरमैन अशोक अग्रवाल के मुताबिक ऐसा पहली बार होगा जब देश की किसी रामलीला की स्टेज पर देश के दो कैबिनेट मिनिस्टर, दो सांसद, तीन विधायकों सहित आप पार्टी की नेता भी लीला के अलग अलग किरदार करेंगे।

Lal Qila Luv-Kush Ramlila Bhoomi Poojan | #Luv_Kush_Ramlila_2018
Lal Qila Luv-Kush Ramlila Bhoomi Poojan | #Luv_Kush_Ramlila_2018

खबर है कि, आप पार्टी की एम एल ए अलका लांबा ने भी इस बार कमिटी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए लीला में एक अहम किरदार निभाने की स्वीकृति प्रदान की है।

अशोक के मुताबिक बॉलिवुड के पैंतीस से ज्यादा नामचीन स्टार्स के अलावा टीवी फील्ड की कई चेहरे भी लीला के अलग अलग पात्र निभाएंगे।लव कुश लीला के मंत्री अर्जुन कुमार ने भूमि पूजन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत किया, लीला कमिटी की और से भूमि पूजन समारोह में पहुंचे प्रमुख अतिथियों को प्रभु श्री राम का प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।
वीडियो न्यूज़
https://youtu.be/1bjwkKxtSKY
वीडियो

भूमि पूजन समारोह के पश्चात देश के नंबर वन डांस ग्रुप की और से करीब अस्सी मिनट का ऐसा भव्य रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया जिसमें सत्तर से ज्यादा डांसरों की बेहतरीन शानदार परफार्मेंस देख भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियियों ने जमकर तालियां बजाकर कलाकारों का हौंसला बढ़ाया।

NSP रामलीला की नीचे ये वीडियो ऊपर लाल किला रामलीला से अलग है
वीडियो
https://youtu.be/IX10r6_OBrM
वीडियो

Written by admin