Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Political

BJP मंडल प्रोटेस्ट

· by admin2
3 min read
Rohini BJP Protest
Rohini BJP Protest

AA News
Rohini , New Delhi

Video
https://youtu.be/aoIwaZQHDSA
Video में बीजेपी का प्रोटेस्ट देखें

आज दिल्ली में BJP ने पीने के पानी को लेकर सभी मंडलों में प्रोटेस्ट किया। रोहिणी वार्ड 24 में BJP मंडल मंडल के प्रदर्शन में खाली मटके तोड़ कर विरोध जताया गया । यहां BJP के पदाधिकारियों का कहना था कि भीषण गर्मी में जब अरविंद केजरीवाल लोगों को पानी नहीं दे पा रहा था तो धरने का बहाना बनाकर एलजी हाउस में AC रूम के अंदर धरने पर बैठ गया है। केजरीवाल साहब को AC से बाहर आकर पानी मुहैया करवाने का अनुरोध BJP के कार्यकर्ताओं ने रोहिणी में जल बोर्ड कार्यालय के नजदीक किया। यहां पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने खाली मटके तोड़े और नारेबाजी कर केजरीवाल सरकार का विरोध जताया।

VK शर्मा मंडल अध्यक्ष रोहिणी वार्ड 24 प्रदर्शन की अगवानी कर रहे थे और VK शर्मा ने केजरीवाल सरकार पर कई प्रहार किए ।

Rohini BJP Protest
Rohini BJP Protest

आज जगह-जगह पानी को लेकर दिल्ली में इस तरह के प्रदर्शन जारी है देखने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पीने के पानी के मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेती है और इस गर्मी में कोई समाधान हो पाता है या नहीं।

एक काफी बड़ा प्रदर्शन बुराड़ी चौक के पास बुराड़ी के निगम पार्षद अनिल त्यागी द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और खाली मटके तोड़कर दिल्ली की पानी की किल्लत का विरोध जताया। यहां BJP का कहना था कि अरविंद केजरीवाल इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने का पानी नहीं दे पा रहे हैं इसलिए वह AC रूम में जाकर धरने पर बैठ गए हैं पानी देने की बजाय वह सहानुभूति के चक्कर में लोगों को परेशान कर रहे हैं । दिल्ली में पानी के लिए त्राहि त्राहि है लोग प्यार से मर रहे हैं पर अरविंद केजरीवाल ऐसी रूम में धरने पर आराम से बैठे हैं इसी कारण यह विरोध आम आदमी पार्टी के इसीलिए यह विरोध बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने यहां पर जताया

बुराड़ी के बीजेपी द्वारा पानी के लिए किए जा रहे प्रदर्शनों में इस एरिया के सांसद और दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पहुंचे और आम आदमी पार्टी पर बड़े-बड़े आरोप लगाए साथ ही पानी की समस्या को लेकर केजरीवाल से धरना छोड़ कर लोगों को पीने का पानी मुहैया करवाने का अनुरोध किया।

बीजेपी अध्यक्ष यह ड्रामा है या दूसरी वजह वह अलग मुद्दा है कहीं ना कहीं दिल्ली में पानी की समस्या जरूर है और गर्मी में पानी की समस्या को भुनाने में BJP पीछे नहीं रहना चाहती इसलिए उसने अपने दोस्तों से ज्यादा सभी मंडलों में आज दिल्ली में प्रदर्शन किया।

Written by admin