Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

दिल्ली के बवाना में BJP कार्यालय में बैठे शख्स पर हमला एक घायल ।

· by admin0
2 min read
Bawana BJP Office
Bawana BJP Office

AA News
नई दिल्ली
वीडियो न्यूज़
वीडियो
https://youtu.be/-ZBADdeUFoI
वीडियो

दिल्ली के बवाना में सोमवार शाम हुई फायरिंग में एक शख्स पर हुई फायरिंग और कुछ लोगों की डंडों से पिटाई। दो गुटों में था आपसी झगड़ा। बवाना में बीजेपी के स्थानीय कार्यालय में बैठे हुए शख्स पर हुआ है हमला। इसके बाद शख्स को अस्पताल में कराया भर्ती। हमले में बीजेपी कार्यालय में भी हुई काफी तोड़फोड़। बीजेपी पदाधिकारियों का कहना उनका और उनकी पार्टी का इस झगड़े से कोई संबंध नहीं पीड़ित से उनका न ही कोई संबंध वह सिर्फ उनके ऑफिस में आकर हुक्का पी रहा था उसी दौरान उस पर हुआ हमला।

यह है बवाना में बीजेपी के स्थानीय नेताओं का कार्यालय। यहां सोमवार देर शाम अचानक कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए ऑफिस के अंदर बैठे कुछ लोगों की पिटाई कर दी और हिमांशु छिकारा नाम के शख्स पर फायरिंग भी की। घायल हिमांशु छिकारा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज जारी है लेकिन हमले में कोई अभी तक राजनीतिक रंजिश नहीं बल्कि एक आपसी झगड़ा सामने आ रहा है। दरअसल पीड़ित हिमांशु छिकारा का झगड़ा सोमवार शाम करीब 6:00 बजे बवाना में किसी दूसरी जगह पर सुमित नाम के युवक से हुआ था आरोप है कि हिमांशु छिकारा ने सुमित की पिटाई कर दी जिसके बाद सुमित शाम से हिमांशु को अपने साथियों के साथ तलाश रहा था। जब हिमांशु घर पर भी नहीं मिला तो सुमित को अनुमान था कि वह बीजेपी कार्यालय में बैठा हुआ मिल सकता है और जब सुमित और उसके साथी बदला लेने की इरादे से बीजेपी कार्यालय में हिमांशु चिकारा को तलाशने आए तो हिमांशु साथियों के साथ वहीं बैठा मिला जहां हिमांशु चिकारा की और साथियों की बीजेपी कार्यालय में ही पिटाई की गई और बीजेपी कार्यालय में भी दौरान काफी तोड़फोड़ हुई

Bawana BJP Office
Bawana BJP Office

दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऑफिस का सीसीटीवी डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है फिलहाल अभी तक आरोपी सुमित और उसके साथी फरार है और घायल का इलाज महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में जारी है ।

Written by admin