Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
Dharm

चंद्र ग्रहण 2018 : ग्रहण के समय क्या करें ? क्या न करें ?

· by admin0
2 min read
Lunar eclipse 2018 | Chander grahn 2018
Lunar eclipse 2018 | Chander grahn 2018

AA News
नई दिल्ली

पंडित लक्ष्मीनारायण शर्मा ज्योतिषरत्न AIFAS
09868046006 से AA News पर विधि विधान ।
वीडियो में देखे

वीडियो

31 जनवरी 2018, माघ मास शुक्ल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण है इस मौके पर क्या करें क्या न करें और ग्रहण का क्या समय है किस समय सूतक शुरू होगा यह सब जानने के लिए डबल ए न्यूज़ ने बातचीत की पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा ज्योतिषरत्न AIFAS से।
पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा ज्योतिषाचार्य ने डबल ए न्यूज़ पर बताया कि 31 जनवरी 2018 माघ मास शुक्ल पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण है जो भारत समेत कई देशों में होगा भारत में इसकी शुरुआत शाम 05:18 पर होगी और समापन 08:41 पर होगा।

यदि सूतक की बात करें तो सूतक सुबह 08:28 पर शुरू हो जाएगा। इस दौरान हमें कुछ सावधानियों की जरूरत होती है कुछ नियमों का पालन करना होता है ग्रहण के दौरान हम आलस न करें ग्रहण काल से पहले स्नान करें और उसके बाद ध्यान पूजा उपासना मंत्र जप आदि करें और ग्रहण के वक्त किसी भी प्रकार का भोजन ना करें केवल प्रभु उपासना करें और ना ही उस वक्त सोना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को खासकर सावधानियों की जरूरत होती है ग्रहण के वक्त किसी भी धारदार वस्तु चाकू , कटर आदि का प्रयोग न करें और ग्रहण के बाद वस्त्र समेत स्नान करके गंगाजल आदि से शुद्धीकरण करें और ध्यान रहे ग्रहण के दौरान दान-पुण्य जरूर करें । यदि घर में कोई बीमार है तो उसे आप भोजन जरूर करवा सकते हैं। ग्रहण खत्म हो जाने के बाद स्नान जरूरी है और उसके साथ ही दान करना भी बेहद जरूरी होगा और भी कई तरह की सावधानियां और उपासना की विधियां है जो सब पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा ज्योतिषरतन ने अपने इस वीडियो में बताई है जिसमें देखकर आप उनका पालन भी कर सकते हैं आप YouTube पर हमारे चैनल AA News को Subscribe जरूर करें और हमारे इस पोर्टल पर इस तरह की जानकारियों के लिए विजिट करें।

Lunar eclipse 2018 | Chander grahn 2018
Lunar eclipse 2018 | Chander grahn 2018

Written by admin