Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

पीतमपुरा में चाकुओ से गोदकर हत्या

· by admin0
2 min read
Pitampura Murder
Pitampura Murder

AA News
नई दिल्ली

वीडियो
https://youtu.be/Bdkqhan1xbU
वीडियो

बीती रात दिल्ली के पीतमपुरा गांव के पास एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक बीती रात रेस्टोरेंट में अपनी नौकरी के बाद घर वापस लौट रहा था उस दौरान कुछ लड़कों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। घायल ने परिजनों को खुद फोन मिला कर यह सूचना दी और घायल अवस्था में जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरस ने मृत घोषित कर दिया। रानी बाग थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नंदन सिंह रावत नाम का युवक रोहिणी के एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था और यहां अपने चाचा के परिवार के साथ पीतमपुरा गांव में रह रहा था। बीती रात बारह बजे के बाद जब वह अपनी रेस्टोरेंट की ड्यूटी पूरी करके गली से घर लौट रहा था तो पीतमपुरा में शिवा मार्केट के पास इनके ऊपर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया। घायल हालत में नंदन सिंह ने अपने चाचा को यह सूचना दी। तुरंत परिवार के लोग भी भागकर आए जहा नंदन सिंह को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन खून ज्यादा बह जाने के कारण नंदन सिंह रावत को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई ।

Pitampura Murder
Pitampura Murder

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वह पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक हमलावरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है । न ही यह साफ हो पाया है कि हमलावरों का मकसद लूटपाट करना था या कोई दूसरी वजह। अब रानी बाग थाना पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin