Skip to content
Sunday, October 25, 2026
Breaking
News

नरेला आई-20 कार में आग

· by admin0
2 min read
Narela car Fire
Narela car Fire

https://youtu.be/plhNNcf4QIk

वीडियो

AA News
नरेला नई दिल्ली
रिपोर्ट : नसीम अहमद व विकास खान

दिल्ली के नरेला में i20 कार में कोहरे के कारण एक्सीडेंट के बाद लगी आग। एक्सीडेंट में घायल होने के कारण ड्राइवर की हुई मौत और धू धू कर जली पूरी i20 कार। नरेला थाना पुलिस जांच में जुटी।

Narela car Fire
Narela car Fire
Narela car Fire
Narela car Fire

दिल्ली के नरेला में बीती रात एक i20 कार में लगी। आग में धू-धू कर यह पूरी कार जल गई। दरअसल बीती रात दिल्ली में काफी ज्यादा कोहरा था इसी कोहरे में रास्ते भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहे थे नरेला में सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल की तरफ से ये गाड़ी नरेला की तरफ आ रही थी जो टी पॉइंट पर रास्ता दिखाई ना देने से सीधे दीवार से जा टकराई दीवार से टकराने के बाद पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और उस घायल को कार से तुरंत निकाला लेकिन उस वक्त तक गाड़ी के आगे एक्सीडेंट होने से इंजन की तरफ आग लग चुकी थी। जैसे ही शख्स ड्राइवर को बाहर निकाला तो पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी घायल को तुरंत सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरस ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

मृतक के पास से कोई ऐसा पहचान पत्र नहीं मिला था जिससे उसकी पहचान हो सके लेकिन गाड़ी नंबर के आधार पर नरेला थाना पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है जरूरत है इस कोहरे में सावधानी से ड्राइविंग करें और जरुरी हो तभी ड्राइवर ड्राइविंग करें। हो सके तो कोहरे में गाड़ी चलाने से बचने की कोशिश करें। फिलहाल नरेला थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। .अभी तक कि जानकारी के अनुसार मृतक होलम्बी का रहने वाला है और वापिस आते हुए दुर्घटना हुआ ।

दिल्ली और इसके आसपास की छोटी-छोटी खबरों की जानकारी के लिए आप इस पोर्टल पर विजिट जरूर करें साथ ही अभी तक आपने यदि YouTube पर इस डबल ए न्यूज़ ( AA News ) को सब्सक्राइब नहीं किया है तो सब्सक्राइब जरूर करें। Subscribe के साथ में जो रेड कलर का सब्सक्राइब लिखा हुआ बटन होगा उसके पास बैल ( घंटी ) का आइकॉन भी बना होगा उसे भी जरूर दबाए ताकि नया वीडियो अपलोड होते ही उसकी जानकारी आपको मिलती रहे सब्सक्राइब बिल्कुल फ्री होता है।
धन्यवाद।

Written by admin