Skip to content
Saturday, September 19, 2026
Crime

दिल्ली : अलीपुर में दो युवको को मारी गोली : मालवीय नगर थाना इलाके में फेडरल बैंक के बाहर बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने एक व्यक्ति को गोली मारी

· by admin0
Alipur Firing Spot

दिल्ली : अलीपुर में दो युवको को मारी गोली
दिल्ली में गोली लगने की वारदाते आम बात हो चुकी है मंगलवार देर शाम अलीपुर थाना एरिया के अकबरपुर माजरा में दो युवको को गोली मार दी. गोली दोनों युवको के जांघ में लगी है जिन्हें तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Alipur Firing Spot
Alipur Firing Spot

रोहिणी जिले के अकबरपुर माजरा गाँव में चौबीस साल का रविन्द्र और बीस साल का कृष्ण मंगलवार देर शाम घर से निकले थे आरोप है की दोनों अपने एक तीसरे दोस्त के साथ निकले थे जो पास के के दुसरे गाँव से आया था और अचानक दोनों को गोली लगी और तीसरा साथी फरार हो गया. आरोप है की तीसरे साथी ने गोली मारी और फरार हो गया. गोली दोनों के जांघ में लगी है और तुरंत नरेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और दोनों पैसे से गाडी मैकेनिक है. अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है पर जिस नाबालिग लडके पर आरोप है वो अभी फरार है.
……
बैंक के बाहर एक सख्श को गोली मारी
बचाव में आये ऑटो ड्राइवर पर भी हमला
साउथ दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके में फेडरल बैंक के बाहर बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने एक व्यक्ति को गोली मारी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार वह बैंक में कैश जमा करने स्विफ्ट गाड़ी से आया था।
यही है वह बैंक जिसके बाहर आज दिन में वारदात हुई है। आप देख सकते हैं कि पुलिस ने बैंक के ठीक बाहर फीता लगाकर घेर दिया है। गार्ड के अनुसार एक सरदार जी को गोली मारी जो उसके कंधे में लग गई। जब ड्राइवर बचाव में आया तो उसके सिर पर पिस्टल से वार करके हमला कर दिया।
घायल को नजदीक के हॉस्पिटल में जाया गया है। वहीं ऑटो ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। लूटपाट हुई या नही इसकी पुस्टि अभी नही हो पाई है। एडिशनल डीसीपी चिन्मय विस्वाल ने मामले की पुस्टि फोन पर की है।

Written by admin