Skip to content
Saturday, September 19, 2026
Crime

दिल्ली न्यूज़ लेडी पार्लर में लड़की से पुरुष कारीगर ने की छेड़छाड़

· by admin0
Lady Parlor Ashok Vihar Matter

अशोक विहार में एक मशहूर लेडी पार्लर के कर्मचारी पर एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप लगा है। आरोप यह भी है की पार्लर की मालकिन ने शिकायत करने आयी लड़की और उनके परिजनों से मारपीट भी की है-अशोक विहार थाना पुलिस ने पार्लर मालकिन और कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज़ कर कर्मचारी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

Lady Parlor Ashok Vihar Matter
Lady Parlor Ashok Vihar Matter

दिल्ली के नामचीन लेडीज पार्लर में शुमार आश्मीन मुंजाल के अशोक विहार के इस ब्यूटी सैलून में ऐसी हरकत भी हो सकती है यकीन कर आना मुश्किल है-पुलिस के गिरफ्त में आये जावेद नाम के इस शख्स पर आरोप है की इसने सैलून में सपा कराने आयी इस लड़की से छेड़छाड़ की –इस छेड़छाड़ की शिकायत जब आश्मीन मुंजाल से की गयी तो बजाये उसके खिलाफ करवाई करने के पार्लर वालों ने लड़की और इसकी बहन से ही मारपीट की —इस पार्लर में शाम को कई घंटे तक हंगामा रहा ।
हद तो यह है की आश्मीन मुंजाल में काम कर रहे इस लड़के पर शिकायत करने के बाद भी कोइ करवाई नहीं की गयी- पीड़ित और उसके परिजनों का कहना है की पार्लर मालकिन ने कहा की जिस लडके पर यह आरोप जा रहा है वह गे है —- इस हंगामे की खबर लगते ही इलाके  के लोग भी बड़ी संख्या में रात भर थाने पर जमे रहे –जबकि ऐसा नहीं था –पार्लर मालिक कर्मचारी पर कार्रवाई करने के बजाये मारपीट पर उतर आयी –परिजनों के आने के बाद इसके शिकायत अशोक विहार थाना पलिस को की गयी -पुलिस ने पड़ितों के मेडिकल जांच के बाद मामला दर्ज़ कर लिया।
अशोक विहार थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान के बाद और मोबाइल से ली तस्वीरों को देखने के बाद पुलिस ने पार्लर मालिक आश्मीन मुंजाल और कर्मचारी जावेद के खिलाफ मामला दर्ज़ कर लिया है –साथ ही जावेद को गिरफ्तार भी कर लिया है –बहरहाल पुलिस मामले की जांच तो कर रही है लेकिन बड़ा सवाल यह ही की इस लेडीज पार्लर में जेंट्स कैसे काम कर रहा था —

Written by admin