Skip to content
Wednesday, October 28, 2026
Breaking
Dharm

विधी देशवाल और उसकी टीम ने दिल्ली की श्रीमद्भगवत कथा में गीत गाये

· by admin2
2 min read
Vidhi Deshwal and her Team
Vidhi Deshwal and her Team

“बता मेरे यार सुदामा रै” एक लोकगीत पर विधी और इनकी टीम को Youtube पर मिले कई करोड़ Views
आज दिल्ली के बुराड़ी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हरियाणा के सांघी गांव के सरकारी स्कूल की बच्चियां विधी देशवाल और उनकी टीम पहुंची और दो भक्तिपरक लोकगीत गाकर सभी को अभिभूत किया । दिल्ली में जब ये बच्चियां आई तो साथ मे स्कूल के प्रिंसिपल और साथ दूसरे टीचर व विधि की माता जी आई । सोसल साइट्स पर इतनी प्रसिद्धि के बाद भी ये बच्चियां यहां इस निमंत्रण पर आई इसके लिए सभी उपस्थित लोगों ने शुक्रिया किया खास बात ये की पूरे भारत और वर्ल्ड में जहां भो भारतीय है वहा तक धूम मचाने वाली ये बच्चियां एक सरकारी स्कूल के छात्राएं हैं और बिल्कुल गरीब परिवार से है । जो भी गिफ्ट इन बच्चियों को मिलता है उस तक को ये बच्चियां स्कूल को डोनेट करती है ताकि दूसरी बच्चियों को सहयोग मिले । इन बच्चियों की प्रतिभा को तराशने में इनके स्कूल टीचर्स का बड़ा योगदान है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल में 2100 बच्चे बच्चियां पढ़ते है और पूरे हरियाणा में एजुकेशन टॉप पर ये स्कूल रहता है । साथ ही इन बच्चियों के मार्क्स भी 90% से अधिक रहे है ।

Vidhi Deshwal and her Team
Vidhi Deshwal and her Team at Nathupura Delhi

इस मौके पर पैरामाउंट कोचिंग सेंटर के पदाधिकारी अतिथि के रूप में मौजूद थे बच्चियों की प्रतिभा देखकर पैरामाउंट के पदाधिकारियों ने विधि देशवाल की भविष्य में किसी भी कोचिंग के लिए पैरामाउंट किसी भी ब्रांच में फ्री कोचिंग की घोषणा की । इस मौके पर बच्चियों के प्रिंसिपल ने इन बच्चियों की इस छोटी सी पूरी टीम के लिए कोचिंग का अनुरोध किया ।
विधि देशवाल और इनकी टीम ने पूरे पंडाल को ” नंद के दुलारे हो ” व ” मेरे यार सुदामा रै भाई घने दिना में आया ” गीतों से भावविभोर कर दिया ।
स्कूल प्रिसिपल और उनके स्टाफ की इमानदारी और मेहनत और स्कूल में किये उनके कामो को सुनकर ऐसे शिक्षक को सभी नतमस्तक थे और AA News भी इन बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है .
अनिल अत्तरी दिल्ली ।
।।

Written by admin