Skip to content
Wednesday, October 28, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली-रेस्टोरेंट में मर्डर

· Updated · by admin0
2 min read
Uttam Nagar Delhi
Uttam Nagar Delhi

एक ने दूसरे खानसामे को मारी गोली, मौत

आरोपी फरार,पुलिस ने आरोपी तलाश शुरू की
AA News
उत्तम नगर दिल्ली

साउथ वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर थाना इलाके की एक कालोनी में आज उस समय अफरातफरी मच गई की जब रेस्टोरेंट के गेट पर फायरिंग हो गयी। लोगों ने देखा एक युवक को गोली मार दी गयी है। मौके पर पहुँची पुलिस घायल को अस्पताल ले गई जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक इनायत (24) मूल रूप से बर्मा का रहने वाला था और 2 साल पहले ही दिल्ली में एक रेस्टोरेंट में काम करने आया था। जिस रेस्टोरेंट में इनायत काम कर रहा था उसी रेेस्टोरेंंट में मुस्तकीम (30) भी काम करता था। वह रेस्टोरेंट के मालिक के छोटे भाई का साला है। जानकारी के अनुसार मालिक के छोटे भाई ने अपने साले को रेस्टोरेंट के काम पर से पहले हटा दिया और फिर रख लिया, लेकिन फिर किसी बात को लेकर मुस्तकीम को काम से हटा दिया। जिससे मुस्तकीम को लगा की इनायत की वजह से उसे काम पर से हटा दिया गया। और इसी बात से मुस्तकीम इनायत से रंजिश मानने लगा और बाद में देख लेने की धमकी देकर वहाँ से चला गया ।
फिर मुस्तकीम उत्तम नगर इलाके में आया और सुबह जब रेस्टोरेंट खुला और ग्राहकों के आने का समय हुआ तभी पिस्टल लेकर मुस्तकीम रेस्टोरेंट पर आया और इनायत को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुँची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मुस्तकीम उत्तर प्रदेश के गजरौला के गांव हसन पुर का रहने वाला बताया जा रहा है

दिल्ली में इसी तरह के मामले पहले भी हो चुके है जो अपने आप में चौकाने वाले है की कैसे लोग अपना संतुलन छोटी छोटी बातो पर खो देते है

Written by admin