Skip to content
Thursday, September 17, 2026
News

रोहिणी जिले के सिरसपुर गांव में फायरिंग

· by admin0
Siraspur RD Farm House Firing

रोहिणी जिले के सिरसपुर गांव में फायरिंग

AA News
रिपोर्ट : नीरज शर्मा

बादली थाना इलाके के सिरसपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग। पहले आर डी फार्म हाउस पर फायरिंग की उसके बाद हमलावर करीब एक किलोमीटर आगे एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर आए उस ऑफिस के ऊपर भी इन्होंने फायरिंग की। गनीमत रही की कोई घायल नहीं हुआ। समयपुर बादली थाना पुलिस जांच में जुटी है।

बुधवार शाम 4:36 पर एक काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार होकर दो लड़के रोहिणी जिले के सिरसपुर गांव में आए जिनके हाथों में रिवाल्वर थी। पीड़ित की मानें तो दोनों बाइकर्स में एक ने अपने मुंह को ढक रखा था तो दूसरा खुले मुंह था। दोनों ने पहले दो राउंड फायरिंग RD फार्म हाउस पर कि इसके बाद वह वो एक किलोमीटर दूर सिरसपुर गांव की तरफ बढ़े जहां उन्होंने अजय राणा के ऑफिस पर फायरिंग की। दरअसल अजय राणा का ही ये फार्म हाउस भी है। तीन राउंड फायरिंग अजय राणा के ऑफिस पर की और इसके बाद बुलेट सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।

Siraspur RD Farm House Firing
Siraspur RD Farm House Firing

गनीमत रही कि अजय राणा बच गए वरना हादसा काफी बड़ा हो सकता था जिसमें अजय राणा की जान भी जा सकती थी लेकिन किसी तरह की लूटपाट धमकी आदि का जिक्र नहीं आया इसलिए अभी तक यह समझ में नहीं आ पाया है कि आखिरकार इन बाइकर्स का मकसद क्या था? क्यों इन लोगों ने फायरिंग की कोई प्रॉपर्टी विवाद है या कोई रंजीस है ? क्या है पूरा मामला है यह जांच का विषय है। मौके पर क्राइम टीम को भी बुलाया गया दिल्ली पुलिस ने यहां प्रिंट्स आदि के नमूने लिए हैं और पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक बुलेट पर आए दोनों बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

Siraspur RD Farm House Firing
Siraspur RD Farm House Owner’s Office

दिल्ली की छोटी छोटी खबरों के लिए इस पोर्टल पर विजिट जरूर करें।

Written by admin