Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

रोहिणी कोर्ट में लगी भीषण आग।

· by admin0
2 min read
Rohini Court fire
Rohini Court fire

AA NEWS

DELHI

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में आज सुबह भीषण आग लग गई. जिसमें तीसरी और चौथी मंजिल को आग ने कुछ ही समय में अपनी चपेट में ले लिया।

 

Rohini Court fire
Rohini Court fire

 

आग का धुआं और राख का गुबार दूर दूर से देखा जा सकता था. जिसके चलते उसने कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया आनन-फानन में दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

जहां दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था .गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई आग के कारणों का पता लगाने के लिए अभी जांच जारी है।

 

 

 

 

 

रोहिणी कोर्ट में लगी आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पा लिया है .रोहिणी कोर्ट की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी .तीसरी मंजिल पर एक कोर्टरूम व जिम में आग लगी थी.साथ ही चौथी मंजिल पर पोटा केबिन और एक रिकॉर्ड रूम में आग लगी थी.आग किस कारण लगी यह जांच का विषय है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सुबह करीब 9:30 बजे के आसपास रोहिणी कोर्ट की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी और देखते ही देखते दोनों फ्लोरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया तीसरे फ्लोर में कोल्ड रूम और जिम में आग लगी .जिसके चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया आग ने कुछ ही मिनटों में चौथी मंजिल पर बने हुए पोटा केबिन और रिकॉर्ड रूम को भी अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

रिकॉर्ड रूम में आग लगने की वजह से काफी कोर्ट का रिकॉर्ड जलने की भी संभावना जताई जा रही है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई।

 

 

 

 

 

 

 

फिलहाल आग को काबू पा लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है।

Written by admin