Skip to content
Monday, September 21, 2026
News

जहांगीरपुरी में हत्या।

· by admin0
Jahagirpuri

AA News
Jahagitlrpuri , North-West Delhi.

दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट जिले में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है दूसरे जिलों की तुलना में इस जिले में क्राइम के केस हल भी कम हो रहे हैं और घटनाएं भी ज्यादा हो रही है। बीती रात इसी जिले के जहांगीरपुरी थाना एरिया में 32 साल के शख्स की चाकूओ से गोदकर हत्या कर दी गई । अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया। जहांगीरपुरी थाना पुलिस जांच में जुटी है ।

Jahagirpuri
Jahagirpuri

ये तस्वीर है 32 साल के उमेश कुमार की उमेश कुमार मूल रूप से यूपी के एटा जिले का रहने वाला है और सब्जी का कारोबार करता है। ये कल अपने गांव से आया था और बाकी परिवार को आज सुबह आना था। ये घर पर अकेला था रात में चाकू से गोदकर इनकी हत्या कर दी गई । इनके एक जानकर साथी ने देखा और पुलिस को सूचना दी तो इसके शरीर पर कई चाकुओं के निशान थे और इसे पूरी तरह चाकू से गोदा गया था । इसके शरीर के अंगों को अलग करने की कोशिश की गई थी जिससे साफ है कि हत्यारों का मकसद कोई लूटपाट नहीं बल्कि हत्या करना ही था। घर में सामान भी बिखरा हुआ मिला है लेकिन किसी भी लूटपाट की आशंका से परिवार ने भी मना किया है ।

उमेश कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेजा गया है और अब मामला दर्ज कर जहांगीरपुरी थाना पुलिस जांच कर रही है। अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। कहीं ना कहीं इस तरह बढ़ता क्राइम देश की राजधानी दिल्ली में चिंता का विषय जरूर है।

Written by admin