• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Saturday, June 27, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

ईएसआई हॉस्पिटल रोहिणी पर बड़ा आरोप

by Editor
December 17, 2017
in News
0
ईएसआई हॉस्पिटल रोहिणी पर बड़ा आरोप
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वीडियो देखें ये ऊपर

देश मे डॉक्टर्स मरीजो की जान बचा रहे है तो कई जगह डॉक्टर्स की लापरवाही से जाने भी जा रही हैं । इस बार अस्पताल की लसपरवाही से जान जाने का बड़ा आरोप लगा है दिल्ली में रोहिणी के ESI अस्पताल पर

पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर्स के पैनल ने किया है और रिपोर्ट का इंतजार है । लेकिन एक शख्स के पांव का ऑपरेशन हो और इंसान ऑपरेशन थियेटर में ठीक बोलते हुए खुद चलकर जाए और फिर पाँव का ऑपरेशन होते वक्त जान ही चली जाए कही न कही बड़ी लापरवाही की और संकेत कर रहा है । दरअसल रोहिणी में बने ईएसआई अस्पताल को लेकर चौंकान्ने वाला मामला सामने आया है। पिछले कई दिनों से पैर में चोट लेकर अस्पताल में भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है। साथ ही मौत को छिपाने के लिए डॉक्टरों ने तीन घंटे तक परिजनों से झूठ बोला। यह पूरा मामला गुरुवार देर शाम का है। हंगामे के दौरान पहुंची पुलिस को परिजनों ने शिकायत सौंप दी है। वहीं, शुक्रवार को बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल में मृतक के पोस्टमार्टम के लिए जिला प्रशासन ने एक मेडिकल बोर्ड भी गठित करवा दिया इसके बाद मौलाना आजाद मेडिकल कोलिज में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव परिजनों को मिला जिसके बाद मरीज का नरेला में अंतिम संस्कार किया गया ।
23 नवंबर को अलीपुर स्थित शनि मंदिर के पास 32 साल के मणि भूषण को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद मणि भूषण को नरेला के राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिन बाद उसे रोहिणी के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार का मूल निवासी मणिभूषण नरायणा में नौकरी करता था। नरेला में वे अपने परिजनों के साथ एक किराए के मकान में रहते थे।
इनके पैतृक गांव के साथी विनीत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में मणि भूषण का बायां पैर जख्मी हो गया था। इसके अलावा शरीर में अन्य कहीं भी चोट नहीं थी। ईएसआई अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने परिजनों से कहा था कि जख्म भरने के बाद एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ेगा।
14 दिसंबर को शाम 3 बजे जब मरीज को ओटी ले जाया जा रहा था। उस वक्त मणि भूषण खुद ही चलकर वहां तक पहुंचे थे। करीब आधा घंटा बाद डॉक्टर बाहर आए तो परिजन से कहा कि मरीज ठीक है उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया है। कुछ देर बाद जब परिजनों ने फिर पूछताछ की तो डॉक्टरों ने कहा कि मरीज कोमा में है। करीब सवा पांच बजे जब डॉक्टर अस्पताल से जाने लगे तो परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद मौत की जानकारी परिजनों को दी गई। मणि के परिवार में पत्नी, तीन वर्षीय बेटी व डेढ वर्षीय बेटा है। परिजन लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है लेकिन घटना के बाद कैसे लोग डॉक्टर्स पर भरोसा करें ।

Editor

Editor

Next Post
Welcome Group Camp

वेलकम ग्रुप का हेल्थ चैकअप और ब्लड डोनेशन कैम्प

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.