Skip to content
Sunday, September 27, 2026
Breaking
News

बुराड़ी में मारी गोली

· by admin0
2 min read
Burari Firing
Burari Firing

AA News
बुराड़ी , उत्तरी दिल्ली ।

वीडियो

https://youtu.be/vkOCN0eBLMM
वीडियो गोली वाली जगह का

दिल्ली के बुराड़ी हरित विहार एरिया में स्कूटी सवार युवक पर फायरिंग …पूर्ण सिंह तोमर नाम के युवक को मारी गोली …पूर्ण सिंह किडनैपिंग के केस में आया था पैरोल पर…गोली मारने का पास का ही प्रोपर्टी डीलर पर शक … दो राउंड चली गोलियां और एक गोली पैर के ऊपरी हिस्से में लगी.. घायल को जगजीवन राम हॉस्पिटल भेजा गया … फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस करीब एक घण्टे तक ढूंढती रही मौका…एक घण्टे बाद बुराड़ी और मुखर्जी नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी …

नॉर्थ दिल्ली के बुराड़ी एरिया के हरित विहार में पूर्ण सिंह तोमर अपनी स्कूटी पर सवार होकर गली से गुजर रहा था तभी दिन दहाड़े चलती फिरती रोड पर बाइक पर सवार दो युवक आए और फिल्मी अंज़ाज में पूर्ण सिंह तोमर पर दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए…

फायरिंग में गोली पूर्ण सिंह तोमर के पांव के ऊपरी हिस्से में जांघ में लगी है और दूसरी गोली उनके पास से गुजर गई… पूर्ण सिंह तोमर को तुरंत नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां गोली के ऑपरेशन के लिए उन्हें रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है…

Burari Firing
Burari Firing

पीड़ित पूर्ण सिंह तोमर एक बच्चे के किडनैपिंग के केस में जेल में बंद था जो कुछ ही दिन पहले पैरोल पर बाहर आया है… गोली मारने की आशंका पास के ही एक प्रॉपर्टी डीलर पर है जिसके साथ पूर्ण सिंह तोमर की कुछ प्रॉपर्टी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर अनबन चल रही थी… फिलहाल बुराड़ी थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिरकार हमलावर कौन थे…इतना साफ है कि यदि गोली शरीर के थोड़े और ऊपरी हिस्से में लगती तो पूर्ण सिंह तोमर की जान बचाना मुश्किल होती…

फिलहाल पूर्ण सिंह तोमर की जान बच गई है क्योंकि गोली पांव में लगी है और पूर्ण सिंह तोमर का इलाज जारी है… बुराड़ी थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है….जहां पर फायरिंग हुई वहां कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है…अब चश्मदीदों के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है…लेकिन इस मामले में पुकिस को मौका तलाशने में ही करीब एक घंटे का समय लगा और दूसरी डिस्ट्रिक से मुखर्जी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुच गयी ….

Written by admin