Skip to content
Tuesday, September 29, 2026
Breaking
Crime

दिल्ली के लाल बाग में युवक की हत्या

· by admin1
2 min read
Lal Bag Govind Murder
Lal Bag Govind Murder

दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नही ले रहा है बीती रात आदर्श नगर थाना एरिया में युवक की चाकुओ से गोदकर हत्या कर दी । घटना लाल बाग की झुग्गियों की है और हमलावरो ने कई लड़को पर हमला किया था जिसमे एक कि मौत हुई है और आरोपियों को पीड़ित पहचानते थे और कुछ ही घण्टो में पुलिस ने दो हमलावरो को गिरफ्तार कर लिया ।

Lal Bag Govind Murder
Lal Bag Govind Murder

ये तस्वीर है गोविंद नाम के युवक की बीती रात गोविंद लाल बाग एरिया में पेट्रोल पंप के पास की गली से आ रहा था तभी कुछ लड़के लड़ाई करते दिखे जो नशे में धुत थे गोविंद ने बचाने की कोशिश की तो और अचानक इन युवकों पर हमला कर दिया । हमला चाकुओ से किया जिसमें गोविंद नाम के युवक को छाती पर कई चाकू लगे और जिन्हें तुरन्त अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोविंद सिविल डिफ़ेन्स में कार्यरत था। गोविंद पर हमला उस वक्त हुआ जब वो घर से कुछ दूरी पर था। हमलावरों ने उसकी छाती पर चाकू से 3 वॉर किये । जब उसको दो और बचाने आये उनको भी चाकू मारे। बताया जा रहा है कि
गोविंद सिविल डिफ़ेन्स की नौकरी करके जैसे ही घर के पास पहुचने वाला था । जहां पर पहले से ही कुछ लोगों की लड़ाई हो रही थी जिसे कुछ लोग चाकू लेकर हमला कर रहे थे । रास्ते से गुजरते हुए जैसे युवक गोविंद आगे को बढ़ ही रहा था कि तीन लोगों ने चाकू से युवक पर छाती पर कई बार हमला किया । उसको बाद मौके से फरार हो गए । युवक को हिन्दू राव अस्पताल ले जाया गया । जहां पर इलाज के दौरान घंटे बाद ही युवक की मौत हो गई । अब परिजन आरोपियों को मौत की सजा की मांग कर रहे है । गोविंद की माँ और बहन का रो रो कर बूरा हाल है ।
बीजेपी के पूर्व निगम पार्षद माधव प्रसाद का कहना है कि यहां यदि सीसीटीवी कैमरे लगे होते तो हमलावर डरते साथ ही फिर भी घटना होती तो सबूत तो होता पर यहां सरकार की तरफ से कोई कैमरे नही लगे हैं ।
फिलहाल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है ।

Written by admin