AA News
Alipur Bakhtawarpur
Video
AA News का Youtube Video
दिल्ली के बख्तावरपुर एरिया में दो लड़के यमुना में डूबे।
कल शाम से डूबे हुए लड़कों का सर्चिंग ऑपरेशन अभी तक जारी। एक लड़के का शव आज सुबह गोताखोरों ने बरामद किया दूसरे लड़के का शव अभी तक बरामद नहीं। दोनों लड़के अपने रिश्तेदार के साथ यमुना पर गए थे और मछली पकड़ने की कोशिश के दौरान तेज पानी के बहाव में बह गए
कल शाम बख्तावर पुर गांव की एक कॉलोनी के रहने वाले 17 साल का रोशन और 15 साल का भूषण दोनों सगे भाई यमुना की तरफ गए । इनके घर में दो मेहमान आए थे दोनों में मेहमान यमुना पर मछली पकड़ रहे थे। ये दोनों लड़के भी यमुना की तरफ चले गए और यमुना के अंदर पानी से दूसरी तरफ निकलने लगे। दूसरी तरफ इन दोनों लड़कों के रिलेटिव मछली पकड़ रहे थे इसी दौरान यमुना में तेज बहाव आया जिसमें रोशन और भूषण दोनों पानी मे बह गए । शाम को और रात में भी शवों को तलाशने की कोशिश हुई लेकिन यमुना के तेज बहाव में शव नहीं मिल पाए । सुबह से फिर वोट क्लब के गोताखोर दिल्ली पुलिस दमकल विभाग की टीम ने शव को तलाशने में जुटी थी जिनमें एक शव को बरामद कर लिया गया है दूसरा से अभी तक भी बरामद नहीं हो पाया है ।
घटना यमुना के तेरह नंबर ठोकर की है जो झंगोला गांव के पास है। यमुना में लड़कों का डूबना है ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह की काफी घटनाएं लगातार होती रहती है। जरूरत है यहां अभिभावक भी संभल कर रहे हैं और अपने बच्चों को यमुना की तरफ न जाने दें और किसी भी तरह का खतरा न उठाये। फिलहाल अलीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे शव की तलाश अभी भी यमुना में जारी है।